Uncategorized

केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पूर्णतः किसान हितैषी एवं दूरदर्शी है -रामू रोहरा

किसान जन-संवाद में गूंजा केंद्रीय बजट का कृषक कल्याण विजन, किसानों से सीधा संवाद कर दी विकास की नई दिशा

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ आलोक ठाकुर के निर्देशानुसार केंद्रीय बजट में कृषक कल्याण से जुड़े प्रावधानों को लेकर ग्राम रांवा, जिला धमतरी में जिला स्तरीय बजट किसान जन-संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम धमतरी के महापौर जगदीश रामू रोहरा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पूर्णतः किसान हितैषी एवं दूरदर्शी है, जो कृषि को आत्मनिर्भर, आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में ठोस कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय दोगुनी करने, आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड एवं विविध कृषक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गांव-गरीब-किसान को सशक्त करने का ऐतिहासिक कार्य किया जा रहा है।महापौर ने कहा कि भाजपा सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि जमीन पर परिणाम देती है। आज का बजट कृषि क्षेत्र में नवाचार, भंडारण, मूल्य संवर्धन और बाजार सशक्तिकरण की नई संभावनाएं खोल रहा है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे शासन की योजनाओं की विस्तृत जानकारी लेकर अधिकतम लाभ प्राप्त करें और आधुनिक पद्धतियों को अपनाकर उत्पादन एवं आय में वृद्धि करें।उन्होंने स्पष्ट कहा कि भाजपा सरकार किसानों के सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा गांवों के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। यह बजट किसानों के आत्मविश्वास को मजबूत करने वाला और कृषि अर्थव्यवस्था को नई गति देने वाला साबित होगा।कार्यक्रम में डॉ. किरण बघेल (जिला प्रभारी), ठाकुर शशि पवार, रोहिताश मिश्रा, कवीन्द्र जैन, हेमंत चंद्राकर, अमन राव सहित किसान मोर्चा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। जन-संवाद के दौरान किसानों ने अपने सुझाव एवं समस्याएं भी रखीं, जिनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्रीय बजट की जानकारी सीधे किसानों तक पहुंचाना एवं कृषि क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं पर व्यापक चर्चा करना रहा। जन-संवाद ने स्पष्ट संदेश दिया कि भाजपा सरकार किसान हितों की प्रहरी है और विकास की धारा गांव तक पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!