Uncategorized

विद्या कुंज किड्स धमतरी का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट


धमतरी। विद्या कुंज किड्स, धमतरी में शिक्षण सत्र 2025-26 की कक्षा पांचवी का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट एवं गौरवपूर्ण रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल विद्यालय परिवार बल्कि पूरे समाज का नाम रोशन किया है। इस वर्ष हिमांशी ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उमन फातिमा ने 98.5 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दिव्यांश बंगानी ने 97 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। मीनल ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। आदि लालवानी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पंचम स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त मोक्ष सिन्हा ने 93 प्रतिशत एवं आयशा खान ने 90.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं की हैं। शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुमन तिवारी, प्रधान अध्यापिका एवं समस्त शिक्षकगण ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विद्या कुंज किड्स धमतरी निरंतर शिक्षा, संस्कार और उत्कृष्टता की दिशा में नए आयाम स्थापित कर रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!