Uncategorized

छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ के नागेश्वर सिंह मौर्य निर्विरोध प्रांताध्यक्ष निर्वाचित

धमतरी में छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष का चुनाव आयोजित था, जिसमें छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ के सभी जिला शाखा अध्यक्ष उपस्थित हुए. पी के देवांगन प्रशासनिक अधिकारी जगदलपुर एवं जगदीश रजक प्रशासनिक अधिकारी मुंगेली चुनाव अधिकारी थे। चुनाव में जिला धमतरी के जिला शाखा अध्यक्ष नागेश्वर सिंह मौर्य को निर्विरोध प्रांताध्यक्ष निर्वाचित किया गया। छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ के इतिहास में नागेश्वर सिंह मौर्य पहले ऐसे प्रांताध्यक्ष है जो निर्विरोध निर्वाचित हुए।शिवा रिसोर्ट गंगरेल में छत्तीसगढ़ न्याय कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व प्रांताध्यक्ष युद्धेश्वर सिंह ठाकुर ने नागेश्वर सिंह मौर्य धमतरी को प्रांताध्यक्ष, धीरज पलेरिया बिलासपुर को प्रांतीय सचिव रितेश सोनी कांकेर को प्रांतीय कोषाध्यक्ष, श्रीमती सुषमा मिश्रा दुर्ग,सुश्री तृप्ति यादव रायपुर एवं सुनीता मागरे धमतरी को प्रांतीय महिला उपाध्यक्ष पद की शपथ दिलवाई।प्रांत अध्यक्ष नागेश्वर सिंह मौर्य द्वारा शेष कार्यकारिणी का गठन शीघ्र किया जावेगा। मौर्य छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ में पूर्व में कार्यकारिणी सदस्य प्रांतीय, संगठन सचिव,उप प्रांताध्यक्ष एवं प्रांतीय कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थ रहे है. छत्तीसगढ़ के सभी न्यायिक कर्मचारी साथियों ने श्री मौर्य को निर्विरोध प्रांत अध्यक्ष चुने जाने पर उन्हें बधाइयां प्रेषित की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!