Uncategorized

225 लीटर डीजल चोरी करने वाले तीन आरोपी हुए गिरफ्तार

थाना भखारा जिला धमतरी घटना 12-09-24 के रात्रि 2-30 बजे ग्राम डोमा गुरूदेव पेट्रोल पम्प के पास पुराना धमतरी रायपुर रोड में खडे हाईवा क्रमांक सीजी 05 एपी 5474 से अज्ञात व्यक्तियो के द्वारा डीजल टंकी के ताला को तोडकर करीबन 225 लीटर डीजल चोरी करने के रिपोर्ट पर प्रार्थी टिकेश्वर साहू पिता पवन लाल साहू 34 साल साकिन डोमा थाना भखारा जिला धमतरी कि रिपोर्ट पर धारा 303(2),3(5) बीएनएस.कायम कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान थाना भखारा एवं सायबर सेल धमतरी की द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर की मदद से रास्ते के एवं पेट्रोल पम्प के सीसीटीव्ही के आधार पर एक टीयूव्ही वाहन से कुछ व्यक्ति के द्वारा डीजल निकालकर वाहन में फरार होने की फुटेज मिलने पर सीसीटीव्ही एवं तकनीकि जानकारी की मदद से ग्राम भरेंगाभाठा के दुकान के पास जय उलबही पेट्रोल पम्प के पास संदिग्ध परिस्थिति में खडे टीयूव्ही महेन्द्र 300 वाहन जिसके पीछे का नंबर प्लेट नही है को पूछताछ करने पर उक्त वाहन में सवार दो लोग भाग गये। तीन लोग पकडे गये। जिनमे मिथुन सोलंकी पिता शिवलाल सोलंकी 26 वर्ष नई आबादी दुपाड़ा पोस्ट दुपाड़ा तहसील मोयन बडोदिया दुपाड़ा जिला शाजापुर(म०प्र०), अरूण चमार पिता गोपाल चमार 19 वर्ष मकान नंबर 57 वार्ड 14 पोस्ट दुपाड़ा तहसील बड़ोदिया जिला शाजापुर (म०प्र०),गणेश साव पिता शंकर साव 45 वर्ष केम्पर भिलाई शास्त्री नगर थाना छावनी भिलाई जिला दुर्ग (छ०ग०) का रहने वाला बताया जो उक्त वाहन टीयूव्ही सिलवर कलर क्रमांक एमपी 42 सी 4664 में रखे 6 नग प्लास्टिक के जरिकेन नीला हरा रंग का 35 लीटर वाले में 210 लीटर रखे मिला। जिनके संबंध में उपरोक्त संदहियो से पूछताछ करने पर ग्राम डोमा के पेट्रोल पम्प में खडे हाईवा से डीजल चोरी करना बताये जिसे समक्ष गवाहों के जप्त कर तीनों आरोपियों को अपराध धारा का सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायालय पेश कर रिमांड पर भेजा जा रहा है। फरार आरोपी समीर एवं सहिद दोनों ग्राम दुपाडा जिला शाजापुर की पतासाजी की जा रही है।
मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी. सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना भखारा पुलिस एवं सायबर तकनीकी सेल का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!