Uncategorized

रायपुर में आयोजित कार्यशाला में कुरूद नपं अध्यक्ष ज्योति भानू चन्द्राकर ने मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का किया स्वागत

नगर विकास को सीएम से की चर्चा


कुरुद। प्रदेश के समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायत का 5 एवं 6 मई को दो दिवसीय कार्यशाला उपमुख्यमंत्री अरूण साव के मार्गदर्शन मे नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा बेबीलोन रायपुर में आयोजित हुआ। इस पर कुरूद नगर पंचायत क्षेत्र की ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विभागीय मंत्री अरूण साव का नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। साथ ही कार्यशाला में अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने नगर को विकसित और व्यवस्थित करने के लिए भी सुझाव रखते हुए विभिन्न मुद्दों मे मुख्य रूप से प्रदेश से शासन स्तर पर पालीथीन बैन करने एवं नशा के विभिन्न प्रकारों को बैन कर समाजिक बुराईयों के चलते नगर विकास अवरूद्ध की बातें रखी। प्रदेश स्तर मे सरकार द्वारा इस दिशा में काम करने का आश्वासन भी मिला। इस घड़ी के समापन बेला में विष्णु देव साय मुख्यमंत्री का कुरूद के जनता की ओर से नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने स्वागत अभिनंदन किया, इसके साथ ही अध्यक्ष ने कुरूद नगर को पालिका बनाने के सभी मापदंडों को पुरा करने की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को अवगत कराये जिसके लिए मुख्यमंत्री ने जल्द ही कुरूद को नगर पालिका बनाये जाने के लिए आश्वस्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!