Uncategorized

भारत ने फिर दिखाया कि वह केवल सहता नहीं, अब सीधा जवाब देता है – कैलाश सोनकर


धमतरी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष कैलाश सोनकर ने कहा कि भारत सरकार द्वारा बीती रात सीमा पार किए गए सर्जिकल स्ट्राइक का पूर्ण समर्थन और अभिनंदन करता हूँ। यह सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि राष्ट्र की अस्मिता, जनता की सुरक्षा और हमारी सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए उठाया गया वीरतापूर्ण कदम है।यह हमला उन नापाक मंसूबों के खिलाफ है जो भारत की एकता, अखंडता और शांतिपूर्ण जीवन को बाधित करने की कोशिश कर रहे थे। हमारी सेना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत अब केवल प्रतिक्रिया नहीं करता, बल्कि कार्रवाई करता है वो भी भीतर घुसकर।आज भारत ने अपने शत्रुओं को सन्देश दे दिया है अब की बार चुप्पी नहीं, करारा जवाब मिलेगा.यह निर्णायक क्षण न केवल आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में एक मील का पत्थर है, बल्कि यह हमें हमारी धार्मिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय चेतना की गहराइयों से जोड़ता है।मैं समस्त भारतवासियों से आह्वान करता हूँ:हम एकजुट रहें, सतर्क रहें, और अपने वीर सैनिकों के शौर्य पर गर्व करें।यह समय राजनीति का नहीं, राष्ट्रनीति का है।यह समय आलोचना का नहीं, भारत माता के जयघोष का है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!