Uncategorized

शहर विकास के मुद्दे पर भाजपा कर रही भेदभाव – विजय देवांगन

महापौर ने कहा भाजपा सरकार में अब तक नहीं हुआ एक भी पीएम आवास स्वीकृत, आय, जाति की अनिवार्यत: है काला कानून

महापौर ने पत्रकारवार्ता लेकर भाजपा सरकार पर लगाया कई गंभीर आरोप
धमतरी। महापौर विजय देवांगन ने पत्रकार वार्ता लेकर भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान पार्षद राजेश ठाकुर, दीपक सोनकर, राजेश पांडे, केन्द्र कुमार पेंदरिया सहित अन्य कांग्रेसी पार्षद मौजूद रहें।
महापौर विजय देवांगन ने कहा जब से राज्य में भाजपा सरकार बैठी है तब से एक भी आवास पास होकर नही आई है। जब कांग्रेस सत्ता में थी तब एक दो माह में ही आवास पास होकर आ जाता था। तत्काल ऐसे हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा प्रदान भी किया जाता था। नियमों का कोई पेंच नही था। वाहवाही लूटने भाजपा सरकार डेढ़ साल पहले आवास के लिए फार्म भरे गरीबो का फार्म रद्द कर फिर से फार्म भरवा रही है। उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार की वित्तीय स्थिति इतनी खराब है कि नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों की निधि जारी नही कर पा रही है। भाजपा के कथनी व करनी में बड़ा अंतर है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हर गरीबो को आवास देने का ढिढोंरा पीटने वाली भाजपा सरकार अब आय जाति काला कानून लागू कर उन्हें गुमराह एवं परेशान कर रही है। इससे जरुरतमंद गरीब जनता बेहद परेशान है। क्योकि आज के दौर में जाति प्रमाण पत्र बनाना टेढ़ी खीर के सामान है। महापौर ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस सरकार द्वारा 5 करोड़ को विकास कार्य स्वीकृत किया गया था। इसे कुछ दिनों पूर्व बिना किसी कारण के निरस्त कर दिया गया। जबकि इसमें 40 वार्डो के कार्य समाहित थे। इसके बाद भाजपा सरकार केवल भाजपाई पार्षदो के वार्डो में विकास कार्य के लिए 6 करोड़ की राशि स्वीकृत की। इसे लेकर भाजपाई पार्षदो ने बकायदा पटाखा फोड़ जश्न मनाया था। भाजपा के जनप्रतिनिधि जवाब दे क्यां यही उनका शहर विकास का विजन है। जबकि कांग्रेस के कार्यकाल में सभी के वार्डो को प्रमुखता से राशि दिया जाता था। उन्होने बताया कि वार्ड में ही लोगो को बेहतर उपचार मिले इसे लेकर कांग्रेस सरकार ने शहर के मुख्य वार्डो में 7 हमर क्लीनिक बनाई गई थी। इसमें से दो चालू हुए थे। बाकी क्लीनिको को राजनीतिक लाभ लेने भाजपा सरकार अब तक शुरु नहीं कराई है। जो कि उचित नही है।
समाजों को दी जाने वाली राशि पर दुर्भावनावश लगाई रोक
महापौर ने कहा कि भूपेश सरकार में नगर निगम द्वारा लगभग 25 से अधिक विभिन्न समाजों को समाजहित हेतु राशि स्वीकृत किया गया था। लेकिन भाजपा सरकार आते ही दुर्भावनावश उक्त राशि पर रोक लगा दी गई। इससे समाजहित में होने वाले कार्य नहीं हो पा रहे है। इससे समाजो में निराशा है। वे इस राशि को जारी करने की मांग करते है। महापौर ने बताया कि 50 लाख की लागत से बनने वाले अटल व्यवसायिक परिसर का निर्माण शहर से बाहर सम्बलपुर में निर्माण कराया जा रहा है। जो कि सही नहीं है। इसकी जानकारी लोककर्म विभाग अध्यक्ष राजेश ठाकुर या मुझे भी नहीं दी गई।
शहर के चार प्रमुख मार्गो की स्वीकृति को अटकाया
महापौर ने बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शहर के चार प्रमुख मार्गो सिहावा चौक से कोलियारी, रत्नाबांधा से मुजगहन, धमतरी से गंगरेल व बिलाईमाता के दोनो ओर सड़क निर्माण की घोषणा कराई गई थी। इस दिशा में स्टीमेंट तैयार कर शीघ्रता से कार्रवाई की जा रही थी। लेकिन सत्ता में आते ही भाजपा सरकार ने इन महत्वपूर्ण कार्यो पर रोक लगा दी।
जल्द होगा वृहद आंदोलन
पत्रकारवार्ता के दौरान महापौर विजय देवांगन ने बताया कि उक्त मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आंदोलन की रुपरेखा बनाई जा रही है। जल्द ही वृहद आंदोलन किया जायेगा। निरस्त किये गये 5 करोड़ के कार्यो व स्वीकृत 6 करोड़ में सिर्फ भाजपा पार्षद वाले वार्डो में कार्य का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री से मुलाकात की गई थी। उचित आश्वसन मिला था, लेकिन इस दिशा में कोई सार्थक पहल नहीं की गई ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!