Uncategorized

डूबान पहुंचे जनपद सदस्य प्रकाश पवार सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं

डूबान क्षेत्रवासियों के बुलावे पर जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के महामंत्री एवं जनपद सदस्य प्रकाश पवार पहुंचे. डूबान क्षेत्र के लोगो ने क्षेत्र की समस्या उन्हें बताई. लोगो में आक्रोश देखने को मिला.उनका कहना है कि डूबान क्षेत्र की सुध केवल चुनाव के समय ली जाती है बाद में नेताओं को यहां की समस्या से कोई सरोकार नहीं रहता, लोगो ने प्रकाश पवार को बताया कि क्षेत्र भयानक वोल्टेज और विद्युत कटौती की समस्या से जूझ रहा हैं सैकड़ों एकड़ फसल मर चुकी हैं और बची धान की फसल भी मरने की कगार पर है , दिनभर वोल्टेज की समस्या रहती हैं जिससे मोटर बहुत ही धीमा चलता है जिससे फसल का पल पाना बहुत ही मुश्किल हो गया है, शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक विद्युत कटौती रहती है, रात को 11बजे लाइट आने के बाद मोटर चालू करने जाना एक बड़ी चुनौती रहती हैं, क्यों रात मे भीषण गर्मी के कारण जानवर पानी के लिए भटकते रहते हैं तो जानवरों का भय बना रहता है। अतएव विद्युत समस्या के कारण किसानों को अपनी फसल बचाना एक चुनौती बन गया है, इसके साथ ही मोंगरगहन और कोंडागांव को जोड़ने वाले पुल के सामने सड़क सालों से क्षतिग्रस्त हैं जिसमें मिट्टी डाल डाल कर काम चलाया जा रहा हैं बारिश में कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है, पर इस क्षेत्र कोई सुध लेने वाला नहीं है, डूबान क्षेत्र वासी स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं, जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के महामंत्री एवं जनपद सदस्य प्रकाश पवार ने डूबान के लोगो को आश्वस्त किया है वे उनके अधिकारों और समस्याओं के लिए हर स्तर की लड़ाई लड़ेंगे और इन समस्याओं से उनको निजात दिलाने हर सम्भव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री एवं जनपद सदस्य प्रकाश पवार,राजाराम, देवनारायण मेश्राम, गिरधारी कोमरे, जीतेंद्र कुमार,रामस्वरूप मंडावी, मिलन निषाद आदि डूबानवासी मौजूद रहे.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!