Uncategorized

मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कर सनातन धर्मानुरागियों के भावनाओं को मोदी जी ने किया मूर्त रूप प्रदान : रंजना साहू

ग्राम पोटियाडीह में पूर्व विधायक ने किया लाखों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

श्रीराम चरित मानस कथा समारोह में शामिल होकर किया कथा रसपान
धमतरी। युवा संकल्प मंच पोटियाडीह द्वारा समस्त गांववासियों के सहयोग से दो दिवसीय भव्य संगीतमय मानस गान सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसके शुभारंभ समारोह पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुई। श्रीमती रंजना साहू ने ग्राम पोटियाडीह में लाखों के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया, जिसके अंतर्गत नवीन बाजार चौक में शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण, हाई स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का लोकार्पण, गउंटिया पारा में सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन, शिव सामाजिक भवन के पास आहता निर्माण, ध्रुव समाज भवन में बोर खनन कार्य, हरदिया साहू समाज भवन के पास बोर खनन कार्य का भूमिपूजन किया।

पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि सनातन धर्मानुरागियों के लिए मार्मिक पल रहा, जब अयोध्या में भगवान श्री राम जी के भव्य मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा हुआ, हम सभी सौभाग्यशाली हैं तो इस पल के साक्षी बने, जो संघर्ष 550 वर्षों से चला रहा था सनातन धर्मानुरागियों के भावनाओं को मूर्त रूप प्रदान करते हुए देश यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने हमारे आराध्य प्रभु श्री राम जी के भव्य मंदिर निर्माण प्राण प्रतिष्ठा करके देशवासियों के सपने को पूरा किए हैं। इस अवसर पर अनिल तिवारी एवं जागेश्वरी साहू ग्राम पंचायत सरपंच सीताराम ध्रुव, उप सरपंच जितेंद्र यादव, बसंत साहू, नवीन सिंहा, प्रवीण देवांगन, भूषण देवांगन, हेमू राम यादव, गोविंद निर्मलकर, सहित बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!