Uncategorized

भाजपाईयों ने नगरी में जंगी प्रदर्शन कर किया विधायक निवास का घेराव

नगरी- भारतीय जनता पार्टी के सिहावा विधानसभा के कार्यकर्ता बजरंग चौक नगरी में धरना प्रदर्शन कर प्रमुख मांगों को लेकर जंगी आंदोलन किया। बजरंग चौक से जुलूस के रूप में पैदल मार्च कर विधायक लक्ष्मी ध्रुव के निवास पहुंचकर विधायक निवास का घेराव किया। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे , किंतु भाजपाइयों ने दो बैरिकेट तोड़कर विधायक निवास तक पहुंचे। नहर नाली का विस्तार, किसानों को विद्युत कनेक्शन, कृषि महाविद्यालय की स्थापना, मगरलोड में 100 बिस्तर अस्पताल, कुकरेल बेलरगांव को ब्लॉक का दर्जा, चिटफंड कंपनी की राशि वापसी, पिछले 4.5 साल का बेरोजगारी भत्ता, नशीली दवाई जुआ सट्टा बंद और अनेक प्रमुख मांगों को लेकर जंगी आंदोलन किया। विधायक निवास घेराव के समय हमेशा की तरह सिहावा विधायक डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव नदारद रही। इस बार भी उनके स्थान पर उनके निज सचिव ने ज्ञापन लिया।कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता पर्यावरण प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक गणेश शंकर मिश्रा (पूर्व कलेक्टर), भाजपा संगठन जिला प्रभारी नीलू शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, राजा साहब कमलचंद्र भंजदेव रहे।कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती पिंकी शिवराज शाह, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा,जिला महामंत्री प्रकाश बैस, जिला मंत्री राजेंद्र गोलछा, जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी, कार्यक्रम संयोजक नागेंद्र शुक्ला सह संयोजक नरेश सिन्हा, विकल गुप्ता, हुमित लिमजा, मंडल प्रभारी रविशंकर दुबे, कमल डागा, दिनेश्वरी नेताम, महेंद्र नेताम, अराधना शुक्ला, अजय नाहटा, मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा, वामन साहू, अकबर कश्यप, विजय यदु, विधानसभा मीडिया प्रभारी रामगोपाल साहू, शत्रुघ्न साहू, भवानी यादव, बसंत साहू,नरेश अग्रवाल, संजय मरकाम,राकेश चौबे, हुमित लिमजा, मोहन पुजारी, महेश गोटा, जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव, अनिता ध्रुव,ईश्वरी नेताम, राजाराम मंडावी, चन्द्रशेखर आडिल,यशकरण पटेल, अशोक संचेती, निखिल साहू, मौर्यध्वज सेन, रामायण सिन्हा, अजय यादव, प्रतिमा देवांगन, कविता यादव, सुलोचना साहू, उर्वशी साहू,सुनिता ध्रुव,बलजीत छबड़ा, शैलेंद्र साहू, चंद्रकला साहू, सहित सिहावा विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!