नगर पंचायत भखारा-भठेली में जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने ली स्वच्छता की शपथ

भखारा। नगर पंचायत भखारा-भठेली में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से जनप्रतिनिधियों एवं नगर पंचायत के कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने स्वयं स्वच्छ रहने, अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छ नगर के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। शपथ में यह संकल्प भी लिया गया कि हर सप्ताह कम से कम 2 घंटे श्रमदान कर स्वच्छता अभियान को गति दी जाएगी तथा स्वयं गंदगी नहीं की जाएगी और न ही किसी अन्य को गंदगी करने दी जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन के संदेश को घर-घर एवं गली-गली तक पहुंचाने के लिए लोगों को प्रेरित करने की बात कही गई। कार्यक्रम में हरख जैन (पप्पू ) उपाध्यक्ष विष्णु साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरिकृष्ण पवारिया, सब इंजीनियर ज्योति साहू, शिक्षिका उषा साहू, रामकृष्ण नेताम, हितेंद्र साहू, छबिलाल निर्मलकर, दिनेश निर्मलकर, चंद्रप्रकाश साहू, कमलेश साहू, पूनेश्वर साहू सहित नगर पंचायत के कर्मचारी, स्वच्छता दीदी एवं सफाई कर्मचारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी उपस्थित रहे।