Uncategorized

कुरुद गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह व नगर पालिका कार्यालय में अध्यक्ष ज्योति भानू चन्द्राकर किया ध्वजारोहण


कुरुद। गणतंत्र दिवस पर नगर पालिका कार्यालय भवन में कुरूद नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर के करकमलों से ध्वजारोहण किया गया, पश्चात उन्होने सभी को बधाई दी। नगर के चौक चौराहों में वार्डों के पार्षदों द्वारा ध्वजारोहण किया गया, विभिन्न समाजिक संगठनों द्वारा भी चयनित जगहों में गणमान्य नागरिकों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। मुख्य ध्वजारोहण समारोह एवं नागरिकों का सम्मान समारोह लाल बहादुर शास्त्री खेल मैदान कुरूद में मुख्यअतिथि ज्योति भानु चन्द्राकर अध्यक्ष नगर पालिका कुरूद द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होने कहा विष्णु के सुशासन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव विधायक अजय चन्द्राकर के निरंतर सहयोग से निरंतर विकास किया जा रहा है, इसके साथ साथ विभिन्न समाजिक सेवा और धार्मिक सेवाओं के माध्यम से पिछले 10 महीनो में हर वर्गों के लिए सभी तरह से कार्य नये परिषद के साथियों के सहयोग कार्य किया जा रहा है, कुरूद वासियों के लिए यह 10 माह उपलब्धियों से भरा रहा, नगर पालिका अध्यक्ष ने कुरूद के समस्त नागरिकों को संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर जी के विशाल प्रतिमा का लोकार्पण करते हुए गणतंत्र दिवस की बधाई दिये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!