Uncategorized

पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला, आरोपी तत्काल गिरफ्तार

धमतरी शहर में पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी आशुतोष उर्फ आशिष यादव पिता श्रीराम यादव, 20 वर्ष, निवासी बांसपारा धमतरी का घायल प्रिंस नेताम पिता विष्णु नेताम निवासी बांसपारा धमतरी के साथ पूर्व से रंजिश चली आ रही थी। माह नवंबर में प्रिंस नेताम द्वारा आरोपी आशीष यादव पर हंसिया से हमला किया गया था,जिसके मामले में प्रिंस नेताम को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया था।बाल संप्रेक्षण गृह से छूटकर आने के बाद से ही आरोपी आशीष यादव बदला लेने की फिराक में था और मौके की तलाश कर रहा था।आज दिनांक को आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते बांसपारा इतवारी बाजार स्थित प्रदीप सैलून में प्रिंस नेताम को अकेला पाकर उस पर चाकू से हमला कर दिया और घटना के बाद मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा साक्ष्य एवं गवाहों के आधार पर आरोपी की लगातार पतासाजी की गई।कोतवाली पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी आशुतोष उर्फ आशिष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं धारदार चाकू आरोपी से तप्त कर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा109(1) 296, 351(3)बीएनएस.के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में आगे की विवेचना कार्यवाही जारी है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!