Uncategorized

अर्जुनी पुलिस ने दो अवैध शराब विक्रेता को किया गिरप्तार,46 पौवा देशी प्लेन जब्त

आबकारी एक्ट के तहत दोनो आरोपियों पर मामला दर्ज, एक आरोपी को भेजा गया जेल

ग्राम दर्री थाना अर्जुनी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दर्री में माध्यमिक स्कूल जाने वाले रास्ते के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी मनोज कुमार साहू पिता भुवन लाल, 32 वर्ष, निवासी दर्री को बिना वैध दस्तावेजों के देशी प्लेन शराब बेचते हुए पकड़ा।आरोपी के कब्जे से 16 पौवा देशी प्लेन शराब कीमत 1,280 रूपये
नगद बिक्री रकम 120
कुल 1,400 रूपये की सामग्री जब्त की गई।आरोपी के विरुद्ध थाना अर्जुनी में धारा 34(ए) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
एक अन्य कार्यवाही में अर्जुनी पुलिस ने ग्राम तेलिनसत्ती तालाब के पास आरोपी धर्मेन्द्र ओगरे पिता राधेलाल ओगरे, 34 वर्ष, निवासी तेलिनसत्ती अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु तैयार अवस्था में पाया।आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी प्लेन शराब कीमत 2,400 रूपये
जब्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना अर्जुनी में धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

थाना अर्जुनी की जुलाई माह में हुई सघन कार्यवाही

जुआ, मादक पदार्थ और अवैध शराब के विरुद्ध 8 प्रकरण, 10 आरोपी गिरफ्तार,जुआ एक्ट के तहत 3 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही, 10,800 रूपये नगद जप्त,एनडीपीएस एक्ट के तहत
3 आरोपियों से 7.100 किलोग्राम गांजा कीमत 71,000/-रूपये जप्त,आबकारी एक्ट के तहत 4 अलग-अलग मामलों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
कुल 79 पौवा देशी मदिरा प्लेन कीमत 6,320 रूपये एवं बिक्री रकम 830 कुल 7,150 रूपये की जप्ती।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!