Uncategorized

स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 की तैयारी को लेकर प्रभारी सदस्य निलेश लुनिया ने ली समीक्षा बैठक

धमतरी-स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में प्रभारी सदस्य निलेश लुनिया ने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में शहर के सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई, मरम्मत एवं नियमित संधारण व्यवस्था पर विशेष चर्चा की गई। शौचालयों के रखरखाव की जिम्मेदारी संभाल रही एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी शौचालयों में प्रतिदिन नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, पानी की उपलब्धता बनी रहे तथा किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी होने पर तत्काल मरम्मत कार्य किया जाए।प्रभारी सदस्य लुनिया ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग प्राप्त करने के लिए शहर के प्रत्येक सार्वजनिक स्थल, विशेषकर शौचालयों की स्वच्छता अत्यंत आवश्यक है। नागरिकों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है।बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से पालन करने और समय-समय पर निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। नगर निगम द्वारा स्वच्छता को लेकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 में शहर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!