Uncategorized

मुख्यमंंत्री भूपेश बघेल ने शहरवासियों की मांग पर दिखाई तत्परता – गुरुमुख सिंह होरा

शहर की सड़के होगी चकाचक, लोगो को धूल व गड्ढो से मिलेगी निजात

सम्बलपुर से श्यामतराई तक लगभग 8 किमी तक सड़क निर्माण का हो चुका है टेंडर, काम चालू होने की प्रक्रिया हुई शुरु
पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
धमतरी। काफी लंबे समय से शहरवासी मुख्य सड़क जो काफी जर्जर हो चुका था। सम्बलपुर से श्यामतराई तक सड़क जो शहर से होकर गुजरती है। उस सड़को में बडे-बड़े गड्ढे व धूल धक्कड़ से काफी परेशानी उठानी पड़ रह थी। लगातार शहर की जनता प्रदेश सरकार से मांग करती रही कि इस रोड को जल्द बनाया जाये। आम जनता की मांग अब पूरी होती दिख रही है। कांग्रेस के दिग्गज नेता व धमतरी के पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा ने चर्चा करते हुए बताया कि प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बहा रहे है। जो वादा कर रहे है उसे निभा रहे है। श्री होरा ने बताया कि शहरवासी जर्जर सड़कों से काफी परेशान थे। और लगातार मांग भी कर रहे थे। मेरे से भी लगातार शहर के जागरुक नागरिकों ने चर्चा की। और हम सब शहरवासियों के साथ मिलकर इस मांग मुख्यमंत्री से की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहर की इस मांग को गंभीरता से लिया और तत्परता दिखाई उसके बाद स्वीकृति भी दे दी। श्री होरा ने बताया कि सम्बलपुर से श्यामतराई तक लगभग 8 किमी तक सड़क निर्माण का टेंडर हो चुका है। काम चालू होने की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है और जल्द ही निर्माण शुरु हो जाएगा। जिससे शहर की सड़के चकाचक होगी और लोगो को इस समस्या से निजात मिलेगी। पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद सभी वर्गो के हित में कार्य हुए है। जनता की मांग के अनुरुप विकास को गति दी गई। जनता की मांग पर सड़को की स्वीकृति व कार्य शुरु कराने की प्रक्रिया पर श्री होरा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!