Uncategorized

10 को होगा जिला स्तरीय मेगा हेल्थ कैंप एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम (सुप्रजा) का आयोजन, महापौर व कलेक्टर रहेंगे अतिथि क़े रुप मे उपस्थित

जिला स्तरीय मेगा हेल्थ कैंप एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम (सुप्रजा) गतिविधियों का प्रदर्शन लगभग 200 महिलाओं की उपस्थिति के सुप्रजा गतिविधि का प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर लगभग 15 सामाजिक कार्यकर्ताओं को सुप्रजा सखी के रूप मे सम्मानित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आयुष विभाग द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी एवं लोक कलाकारों द्वारा सुप्रजा गतिविधियों का मंचन (नाट्य रूपांतरण) किया जाएगा।आगामी बुधवार, 10 सितंबर को जिला स्तरीय निशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन राधा कृष्ण भवन, महालक्ष्मी ग्रीन, धमतरी में किया जा रहा है।मुख्यअतिथि जगदीश रामू रोहरा (महापौर),अध्यक्षता अबिनाश मिश्रा (जिलाधीश जिला धमतरी),विशेष अतिथि ब्रम्हकुमारी सुश्री सरिता बहन (राजयोग शिक्षिका ) नीलेश लूनिया जी (पार्षद, अध्यक्ष स्वा. समिति नगर पालिक निगम धमतरी ) होंगे. इस मेले का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, आयुष चिकित्सा पद्धति तथा पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के महत्व को समाज तक पहुँचाना है।मेले में आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध, होम्योपैथी आदि चिकित्सा पद्धतियों से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, औषधीय पौधों की प्रदर्शनी तथा आयुष उत्पादों का वितरण भी किया जाएगा।
इस शिविर में वातरोग, उदररोग,स्त्री रोग,त्वचा रोग,मधुमेह, उच्च रक्तचाप, श्वास रोग आदि समस्त व्याधियों का आयुष पद्धति से इलाज किया जाएगा.साथ ही सुप्रजा आयुष राष्ट्रीय कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, चिकित्सा विशेषज्ञ एवं सामाजिक कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। आयोजकों ने सभी नागरिकों विशेषकर महिलाओं से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!