अम्बेडकर वार्ड, विंध्यवासिनी वार्ड, सोरिद वार्ड व अधारी नवागांव ने जीते मुकाबले
धमतरी प्रीमियर लीग के तहत मिशन मैदान में जारी है रोजाना क्रिकेट का रोमांच

धमतरी। धमतरी प्रीमियर लीग का रोमांच जारी है। जिसके तहत रोजाना 4 मुकाबले 10 ओव्हर के खेले जा रहे है जिसके तहत 3 मार्च को मिशन मैदान में बठेना वार्ड व अम्बेडकर वार्ड के बीच मैच हुआ। जिसमें बठेना वार्ड पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाए, जवाब में अम्बेडकर वार्ड की टीम ने 8.1 ओव्हर में ही 6 विकेट खोकर 80 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया। दूसरा मैच विंध्यवासिनी वार्ड व पोस्टआफिस वार्ड के मध्य खेला गया जिसमें विंध्यवासिनी वार्ड ने 8 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए, जवाब में पोस्टआफिस वार्ड 9 विकेट खोकर सिर्फ 78 रन ही बना सकी। इस प्रकार विंध्यवासिनी वार्ड ने 46 रनों से मैच जीता। तीसरा मैच सोरिद वार्ड व साल्हेवारपारा के मध्य खेला गया जिमसें साल्हेवारपारा ने 10 ओव्हर में आलआउट होकर 92 रन बनाए। जवाब में सोरिद वार्ड की टीम ने 6.5 ओव्हर में ही 5 विकेट खोकर 98 रन बनाए और 5 विकेट से मैच अपना नाम कर लिया। अंतिम मैच रिसाईपारा व अधारी नवागांव के मध्य हुआ। जिसमें अधारी नवागांव ने 5 विकेट खोकर 146 रन बनाए। जवाब में रिसाईपारा 8 विकेट पर 96 रन ही बना सकी। इस प्रकार अधारी नवागांव ने 50 रनो से मैच जीता।
