Uncategorized

5-डे वर्क वीक की मांग को लेकर आज शासकीय बैंको में रहा देशव्यापी हड़ताल

धमतरी में भी रहा असर, बैंक पहुंचे कई खाताधारकों को लौटना पड़ा बैरंग

आनलाईन नेट बैंकिंग, व एटीएम की सुविधा रही सुचारु

धमतरी। बैंक कर्मचारियों की यूनियनों ने अपने लंबे समय से लंबित 5-डे वर्क वीक की मांग को लेकर आज देशव्यापी हड़ताल किया गया। इस हड़ताल का आह्वान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने किया है। ऐसे में देशभर में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रही।
शासकीय बैंको के यूनियनों के हड़ताल का असर आज धमतरी में भी नजर आया। भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, बैंक आफ इंडिया, केनरा बैंक जैसे अन्य शासकीय बैंकों काम काज ठप रहा। कई खाताधारकों को आज बैंक में हड़ताल की जानकारी नहीं थी। वे काम हेतु बैंक पहुंचे लेकिन बैंक के शटर बंद देख वापस लौट गए। हालांकि इस दौरान आनलाईन नेट बैंकिंग, व एटीएम की सुविधा सुचारु रही। उक्त हड़ताल से निजी बैंक अप्रभावित रहे। यूनियन की पेंशन मुख्य मांग है उनके अनुसार बैंकों में भी सप्ताह में पांच दिन काम और दो दिन छुट्टी की व्यवस्था लागू की जाए। यूएफबीयू का कहना है कि मार्च 2024 में भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के साथ हुए वेतन संशोधन समझौते में सभी शनिवारों को छुट्टी देने पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है। इसी देरी के विरोध में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं। वर्तमान में बैंक कर्मचारियों को हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को ही छुट्टी मिलती है। इसके अलावा बाकी शनिवारों में बैंकों में कामकाज होता है, जिससे महीने में दो हफ्ते कर्मचारियों को छह दिन काम करना पड़ता है। यूनियनों का कहना है कि यह व्यवस्था अब समय के साथ उचित नहीं रह गई है। बैंक यूनियनों ने साफ किया है कि पांच दिन काम की व्यवस्था लागू होने से काम के घंटे कम नहीं होंगे। कर्मचारी सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना करीब 40 मिनट अतिरिक्त काम करने को तैयार हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!