त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत और पार्टी के प्रति निष्ठा का परिणाम है -मोनिका देवांगन
भाजपा गंगरेल मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष निर्वाचन एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के उपरांत प्रथम कार्यकारिणी बैठक एवं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान समारोह

धमतरी- भारतीय जनता पार्टी गंगरेल मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष निर्वाचन एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के उपरांत प्रथम कार्यकारिणी बैठक एवं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भव्य सम्मान समारोह मंडल अध्यक्ष मोनिका ऋषभ देवांगन के अध्यक्षता में ग्राम रुद्री स्थित चिन्हारी रिसोर्ट में आयोजित किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।बैठक का प्रमुख उद्देश्य चुनाव में पार्टी के समस्त पदाधिकारियों एवं देव तुल्य कार्यकर्ताओं के अमूल्य योगदान हेतु धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करना था। साथ ही, समस्त नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत, अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आगमन को लेकर जोश
बैठक में आगामी 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। प्रधानमंत्री के बिलासपुर, बिल्हा, मोहभट्ठा आगमन के अवसर पर गंगरेल मंडल के कार्यकर्ताओं एवं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के प्रस्थान हेतु कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।जिला महामंत्री एवं बैठक प्रभारी अविनाश दुबे ने ऐतिहासिक जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी तथा 30 मार्च को प्रधानमंत्री के आगमन के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बिलासपुर प्रस्थान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
मंडल अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य (क्षेत्र क्रमांक 07) श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत हमारे समर्पित कार्यकर्ता हैं। पार्टी की रीढ़ कहे जाने वाले कार्यकर्ताओं की निष्ठा और मेहनत के कारण ही भाजपा आज गांव से लेकर देश की सत्ता तक मजबूत स्थिति में है। यह ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के अमूल्य योगदान, त्याग, समर्पण एवं पार्टी के प्रति निष्ठा का परिणाम है।पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जनपद उपाध्यक्ष ऋषभ देवांगन ने कहा भाजपा का हर कार्यकर्ता मेरे लिए देवतुल्य है। कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और प्रतिबद्धता के कारण ही आज छत्तीसगढ़ में ट्रिपल इंजन की सरकार बन पाई है। हमें इसी जोश और ऊर्जा के साथ जनता की सेवा में समर्पित रहना है।जिला उपाध्यक्ष श्रीमती श्यामा नरेश साहू ने समस्त नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि सत्ता और संगठन को साथ लेकर विकास कार्यों को गति प्रदान करनी होगी। बैठक का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री नरेश यादव ने किया जिन्होंने कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और उत्साह को बनाए रखा। वहीं, भाजपा महामंत्री चंद्रहास जैन ने आभार प्रदर्शन किया।30 मार्च को प्रधानमंत्री के भव्य स्वागत में गंगरेल मंडल के कार्यकर्ता पूरी शक्ति के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। बैठक में जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव, उपाध्यक्ष केशव साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश मंत्री खूब लाल ध्रुव, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता दिग्विजय सिंह कृदत्त, मंडल उपाध्यक्ष अनीश देवांगन, दीपलता ध्रुव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमेंद्र सिन्हा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवित्रा दीवान जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव उपाध्यक्ष केशव साहू अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री खूब लाल ध्रुव पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय साहू उमेश साहू जनपद सदस्य अनीता यादव उर्वशी ध्रुव जयंती ध्रुव कैलाश देवांगन पार्वती साहू वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश यादव दिग्विजय सिंह कृदत्त मंडल उपाध्यक्ष अनीश देवांगन दीप लता ध्रुव युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमेंद्र सिन्हा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवित्रा दीवान महामंत्री रूपाली ध्रुव अर्जुन सिंह सोनकर दलसिंह निषाद पूरन सिंह ध्रुव दिलीप नाग जितेंद्र सिन्हा दयाराम सिन्हा गजाधर प्रसाद सिन्हा नंदनी साहू जितेंद्र देवांगन भोलाराम साहू अनिल यादव झुमुक लाल उईके शैलेश नाग निरंजन कोर्राम रूपराम मंडावी दुष्यंत सिंह हेमंत पाले अजय गार्डिया तरुण कुमार साहू धीरेंद्र कुमार सिंह गेंद लाल ढीमर चेतन मलागर बुद्धेश्वर कंवर रमेश निषाद श्यामू सोनकर मोहित राम साहू भुनेश्वर साहू दीपक कुमार साहू सोमन राम मंडावी सभी सरपंच एवं पंच सहित बड़ी संख्या में भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
