Uncategorized

मां रानी सती के दरबार में सजा मंडप : माता के भक्तों के सहयोग से रीति-रिवाजो से हुआ कन्या विवाह

श्याम सुंदर अग्रवाल एवं शकुन अग्रवाल ने निभाया कन्यादान का पावन दायित्व

विवाह के लिए आवश्यक घरेलू सामग्रियां सहित अनेक उपयोगी वस्तुएं विभिन्न परिवारों एवं सामाजिक समूहों द्वारा की गईं भेंट

धमतरी। नारायणी धाम श्री रानी सती मंदिर, धमतरी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां रानी सती जी की असीम कृपा एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से सेवा योग्य कन्या विवाह का पावन आयोजन अत्यंत भव्यता, श्रद्धा और उल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण, वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तिभाव के बीच एक बेटी के जीवन की नई शुरुआत का साक्षी बना यह आयोजन सेवा, समर्पण और संस्कारों की अनुपम मिसाल बन गया। इस पुण्य कार्य में समाज के अनेक दानदाताओं एवं श्रद्धालुओं ने तन-मन-धन से सहयोग प्रदान कर बेटी के गृहस्थ जीवन को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंदिर में गातापार निवासी छन्नुलाल साहू की सुपुत्री दीपिका साहू व छिपली निवासी जागेश्वर साहू के सुपुत्र मिलन साहू का विवाह रीति-रिवाजों से सम्पन्न हुआ। जिसमें कन्यादान का पावन दायित्व श्याम सुंदर अग्रवाल एवं शकुन अग्रवाल ने निभाया। विवाह के लिए आवश्यक घरेलू सामग्री, फर्नीचर, वस्त्र, गैस चूल्हा, अलमारी, कूलर, पलंग, गद्दे, डिनर सेट सहित अनेक उपयोगी वस्तुएं विभिन्न परिवारों एवं सामाजिक समूहों द्वारा भेंट की गईं। कई श्रद्धालुओं ने गुप्त रूप से सहयोग किया। इस आयोजन में घरौंदा परिवार, ओम शर्मा-भारती शर्मा, आन मिलो सखी ग्रुप, विजय गिनोरिया परिवार, विमल अग्रवाल परिवार, अमिता-सुरेश गोयल, विजय-विकास अग्रवाल, मनीष-लता अग्रवाल, सोनू-रितेश गोयल, रमेश-चांद लाट, कमल-सरिता अग्रवाल, राम प्रकाश-सुशील अग्रवाल, राजा राम-अनीता दीवान, कांता गोयल, गोपाल भैया-आशा भाभी, निर्मल अग्रवाल, अनीश सिंह ठाकुर, राधा बजरंग अग्रवाल परिवार, कन्हैया लाल-रेनू दीवान, सतीश-सरिता सिंघल, कैलाश रंजन जयपुरिया, मोहन अग्रवाल, सखी सहेली ग्रुप, अजय-पायल गोयल, बालाजी मार्बल, आर.एल. परिवार, गुंजन प्रजापति, पंकज-प्रियंका शर्मा, दिलीप-रजनी बंसल सहित अनेक श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। मंदिर समिति ने बताया कि बेटी के विवाह में सहयोग करना सबसे बड़ा पुण्य है। यह केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवता की सच्ची सेवा है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!