Uncategorized

कांग्रेस भवन में मनाया गया गणतंत्र दिवस, जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने फहराया तिरंगा

आजादी सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि विचार और मूल्यों की यात्रा है - तारिणी


धमतरी। जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने ध्वजारोहण कर कांग्रेसजनो को 77 वें गणतंत्र दिवस पर्व की शुभकामनाएं दीं। तत्पश्चात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के संदेश का वाचन हुआ. इस दौरान जिला अध्यक्ष ने कहा कि आजादी सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि विचार और मूल्यों की यात्रा है। कांग्रेस की विचारधारा, जो ‘वसुधैव कुटुंबकमÓ और संविधान व मानवता के सिद्धांतों पर आधारित है, देश को एकता, भाईचारा और शांति की दिशा देती रही है। उन्होंने महान नेताओं के बलिदानों को याद करते हुए कहा कि प्रेम, अहिंसा और न्याय की परंपरा गांधीजी से लेकर राहुल गांधी तक कांग्रेस की पहचान रही है। आगे कहा की पिछले दो साल से प्रदेश में एक ऐसी सरकार पदस्थ है जिसे जनसरोकारों से कोई मतलब नहीं है। भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी, जनता पर अत्याचार सरकार की पहचान बन गयी है। दो साल के अल्प समय में ही कोई सरकार इतनी अलोकप्रिय हो सकती है, इसका सबसे बड़ा उदाहरण छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार है, राज्य की कानून व्यवस्था बदहाल हो गयी हैं। महिलाओं के साथ अपराधों में बढ़ोतरी हो गयी है। अपराध बढ़े, किसान परेशान रहे, कर्मचारी वर्ग असंतोष है. युक्तियुक्तकरण नासूर बन गया, 10463 स्कूल बंद कर दिये गये। बिजली बिल हॉफ योजना बंद कर आम आदमी को महंगी बिजली दे रही सरकार, गोठान बंद होने से मवेशी सड़कों पर मर रहे है। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक लेखराम साहू, , शरद लोहाना, पूर्व महापौर विजय देवांगन, प्रदेश संयुक्त महामंत्री पंकज महावर, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर,मोहन लालवानी पूर्व जनपद अध्यक्ष मनीषा साहू, घामेश्वरी साहू, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी, खिलेंद्र ध्रुव, जिला महामंत्री आलोक जाधव, नरेश जसुजा, योगेश लाल, आशीष थिटे, प्रकाश पवार, वरिष्ठ नेता गोपाल प्रसाद शर्मा, विजय प्रकाश जैन, अरविन्द दोषी, हरमिंदर छाबड़ा, विजय गोलछा, मनजीत छाबड़ा, प्रभा श्रीवास्तव, बृजेश जगताप, योगेश बाबर, आकाश गोलछा, विक्रांत पवार, कृष्णा मरकाम, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अम्बिका सिन्हा, शास्त्री सोनवानी, पार्षद रामेश्वरी कोसरे, उमा ध्रुव, राजेश पांडे, राजेश ठाकुर, वातंजलि गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!