Uncategorized

तारे ज़मीं पर: विशेष बच्चों का हौसला बना प्रशासन की प्रेरणा

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा एवं समाज कल्याण विभाग की उप संचालक डॉ. मनीषा पांडे ने किया विशेष बच्चों का सम्मान

समाज कल्याण विभाग धमतरी द्वारा अनुदानित,मानसिक दिव्यांग बच्चों के प्रशिक्षण एवं सेवा केंद्र सार्थक स्कूल के विद्यार्थियों की उपलब्धि पर जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता और प्रोत्साहन का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा एवं समाज कल्याण विभाग की उप संचालक डॉ. मनीषा पांडे ने सार्थक स्कूल के विद्यार्थियों सत्यांशु दीप एवं इशू बनपेला के छत्तीसगढ़ यूनिफाइड फुटबॉल टीम में चयन पर उन्हें आत्मीय बधाई देते हुए सम्मानित किया तथा उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर सार्थक संस्था की अध्यक्ष डॉ. सरिता दोशी, स्पेशल एजुकेटर देविका दीवान एवं स्पोर्ट्स टीचर काजल रजक बच्चों सत्यांशु दीप, ईशू बनपेला के साथ उनके सहपाठी नेमेश सिन्हा एवं एकलव्य पटेल को लेकर कलेक्ट्रेट पहुँचे, जहां उन्होंने अधिकारियों से भेंट कर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु आशीर्वाद प्राप्त किया।कलेक्टर एवं उप संचालक ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि, यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। प्रशासन सदैव ऐसे प्रतिभाशाली विशेष बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
बच्चे उनसे मिलकर अत्यंत प्रसन्न हुए और उनका उत्साह व आत्मविश्वास कई गुना बढ़ गया। अधिकारियों से मिले इस स्नेह, सम्मान और प्रोत्साहन ने बच्चों को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान की।सार्थक संस्था के सभी सदस्यों ने दोनों खिलाड़ियों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!