Uncategorized

खल्लारी विधानसभा मंडल स्तरीय बैठक रंजना साहू कि उपस्थित में हुआ संपन्न

देश की सेवा में नए आयाम स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है भाजपा : रंजना साहू

धमतरी- खल्लारी विधानसभा कि सदस्यता अभियान 2024 कि समीक्षा बैठक बागबाहरा शहर मंडल के स्थानीय अग्रसेन भवन में सम्पन्न हुआ| समीक्षा बैठक का प्रारंभ सर्वप्रथम हमारे पुरोधाओं के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर आरंभ किया गया, प्रस्तावना भाषण मंडल अध्यक्ष बागबाहरा शहर प्रेम साहू जी द्वारा दिया गया| संभागीय प्रभारी श्री जगन्नाथ पाणिग्रही जी ने संक्षिप्त में संगठन महापर्व के बारिकियों को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखे| तत्पश्चात मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक धमतरी श्रीमती रंजना साहू जी ने अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विस्तार पूर्वक सभी कार्यकर्ताओं से चर्चा परिचर्चा किए,साथ ही सभी वरिष्ठ पदाधिकारी को दिये गए लक्ष्य को अतिशीघ्र पूर्ण करने का आग्रह किया, रंजना साहू ने कहा कि भाजपा का यह सदस्यता अभियान न केवल पार्टी के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह अभियान पार्टी की उस दृष्टि को साकार करने का प्रयास है जिसमें एक मजबूत, सशक्त और समृद्ध भारत का निर्माण हो। इस अभियान के माध्यम से पार्टी नए ऊँचाईयों को छूने और देश की सेवा में नए आयाम स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उक्त समीक्षा बैठक में अलका चन्द्राकर प्रदेश‌‌‌ उपाध्यक्ष म.मो., जिला मंत्री शंकर ताण्डी जिला कोषाध्यक्ष, थानसिंग दीवान मंडल अध्यक्ष, श्री धरम दीवान मंडल अध्यक्ष खल्लारी, सागर चंद्राकर मंडल अध्यक्ष कोमाखान, प्रीतम साहू मंडल अध्यक्ष पिथौरा ग्रामीण, पिलेश्वर पटेल मंडल अध्यक्ष बागबाहरा ग्रामीण, मोर्चा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गण, जसराज बाला चन्द्राकर, आबिद खान, दुबेलाल साहू, महामंत्री हरमीत बग्गा, भुनेश्वर साहू,संजय साहू, मंडल उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर ध्रुव,भुवन साहू, घनश्याम साहू, नारायण ताण्डी, सुश्री डिम्पल ध्रुव, भोजनाथ देवांगन, योगेश चिन्दा,अजित तांडी भीखम ठाकुर, हरीश दीवान कन्हैया नायक ,लोकेश पनुरिया, भुनेश्वर लोधी, पदुम साहू ,अजय दीवान, पुरन सबर कोमल साहू, कृष्ण कुमार ध्रुव, लेखमनी पटेल, किरण यदू, शेखर चन्द्राकर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे| कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष बागबाहरा शहर चन्द्रशेखर ध्रुव एवं आभार शंकर ताण्डी जिला मंत्री द्वारा किया गया|

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!