Uncategorized

मैत्री गरबा के आठवें दिन माँ महागौरी की वंदना और महाकाल की थीम पर थिरके प्रतिभागी

मनुष्य जन्म से लेकर दुनिया में जो भी है वो है महादेव और महागौरी की देन है - पं. राजेश शर्मा

मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के निज सचिव सुमित उपाध्याय और सीए सुनील दुग्गड़ ने बढ़ाई मंच की शोभा
धमतरी। धमतरी के मैत्री विहार कॉलोनी में गरबा महोत्सव के आठवें दिन की थीम महाकाल और कलर कोड काला रखा गया, और अष्टमी को शक्ति के महागौरी स्वरूप की पूजा होती है, ये अद्भुत तालमेल मैत्री गरबा महोत्सव में दिखाई दिया। हर तरफ महाकाल के परम भक्त और मां महागौरी के उपासक गरबा नृत्य करते दिखे, देर रात तक चौकड़ी और छकड़ी के स्टेप्स करते रहे। मैत्री गरबा महोत्सव के आठवें दिन के आयोजन के लिये मुख्य अतिथि के रूप में, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के निज सचिव सुमित उपाध्याय और सीए सुनील दुग्गड़ ने मंच की शोभा बढ़ाई, अतिथियों ने मैत्री गरबा के आयोजकों को बधाई दी और प्रतिभागियों के उत्साह बढ़ाया।

महोत्सव के संरक्षक और भाजपा नेता पँ राजेश शर्मा ने अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि, इस दुनिया मे सुपर पावर से लेकर सामान्य मानव के पास मनुष्य जन्म से लेकर, धन, बल, सत्ता, बुद्धि और जो कुछ भी है वो महादेव और महागौरी की कृपा से है, इस कारण सभी को उनका शरणागत होना चाहिए। आपको बता दें कि मैत्री गरबा महोत्सव में चल रही प्रतियोगिता का परिणाम अंतिम दिन निकाला जाएगा, इसमे विजेता के लिए बम्पर उपहार के तौर पर सोने की अंगूठी दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!