Uncategorized

विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ

अटल स्टेडियम रोड में हुआ पौधारोपण


भखारा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत भखारा-भठेली द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ अटल स्टेडियम के समीप सीएमओ निवास परिसर के पास किया गया। इस अवसर पर नीम, आम, कटहल, गुलमोहर सहित विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। लोगो ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
परिवार के सदस्य की तरह देखभाल पौधों का करें -ज्योति हरख जैन
नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष हमारे जीवन, स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। एक पेड़ मां के नाम अभियान केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि मातृ सम्मान और प्रकृति संरक्षण का भावनात्मक संदेश है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ और हरित वातावरण देना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!