अफीम की खेती व नशे के अवैध कारोबार को सरकार के संरक्षण का आरोप लगा कांग्रेस ने किया जिला भाजपा कार्यालय का घेराव
भाजपा से जुड़े नेता के फार्म हाउस में सत्ता संरक्षण के बिना अफीम की खेती असंभव - तारिणी चन्द्राकर
रैली के शक्ल में पदयात्रा करते हुए पहुंचे कांग्रेसी, की गई सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

धमतरी। दुर्ग जिले के समोदा गांव व बलरामपुर जिले से अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर लगातार प्रदेश सरकार को घेर रही है। और अफीम की खेती के साथ नशे के कारोबार को भाजपा सरकार द्वारा संरक्षण देने व भाजपाईयों के संलिप्तता के आरोप लगातार आज जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी जिला भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया।
घेराव करने कांग्रेसी रैली के शक्ल में पदयात्रा करते हुए निकले इस दौरान जमकर नारेबाजी कांग्रेसियों द्वारा की गई। हालांकि पुलिस द्वारा पहले ही बेरिकेट्स लगाकर भाजपा कार्यालय का रास्ता ब्लॉक कर दिया गया था। जिस पर कांग्रेसियों ने चढ़कर भी प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष तारिणी चन्द्राकर ने कहा कि बिना सत्ता के संरक्षण के इतनी बड़ी मात्रा में अफीम की खेती संभव नहीं है। आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति के फार्म हाउस में अफीम की खेती की बात सामने आई है वह भाजपा का सक्रिय पदाधिकारी है और पार्टी के कई कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी रही है सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ भी मौजूद है कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है लेकिन सरकार इसे रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। प्रदेश में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है लेकिन सरकार इसे रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है. गांजा अफीम और अन्य नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार लगातार बढ़ रहा है जिसका सबसे ज्यादा असर युवाओं पर पढ़ रहा है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में खुले आम नशीले पदार्थ का कारोबार हो रहा है तो इसके पीछे कौन लोग हैं इसका खुलासा होना चाहिए कांग्रेस ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी चन्द्राकर, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, मोहन लालवानी, पूर्व महापौर विजय देवांगन, पूर्व दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चन्द्राकर, अरविंद दोशी, शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गौतम वाधवानी, योगेश शर्मा, आलोक जाधव, पूर्व शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आकाश गोलछा, कविता बाबर, मनीषा साहू, वातांजलि गोस्वामी, प्रकाश पवार, नरेश जसूजा, राजेश पाण्डेय, यश राजपुत, शास्त्री सोनवानी, कृष्णा मरकाम, रोशनी पवार, आशुतोष खरे, सूरज पासवान, अजय डहरिया, संजू साहू, योगेश लाल सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसी उपस्थित रहे।
