Uncategorized

मनाया जा रहा प्रकाश पुरब पर्व : निकाला गया नगर कीर्तन


धमतरी। सिक्खों के दसवें गुरु गोबिंदसिंघ महाराज का प्रकाश पुरब को महोत्सव के रुप में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके तहत पखवाड़े भर से विविध कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। इससे गुरु के प्रकाश पुरब की धूम मची हुई है। इसके तहत तीन जनवरी की शाम पंज प्यारे की अगुवाई में पुराना बस स्टैंड स्थित गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकाला गया। इस बीच महिलाएं भजन कीर्तन करती गुरु के प्रति आस्था प्रकट करती नजर आई। साथ ही वाहेगुरु के जयकारे गूंजायमान होने से पूरा शहर इसकी भक्ति में डूबा हुआ नजर आया। नगर कीर्तन में युवती व महिलाएं रास्ते भर झाडू लगाते एवं पुष्प बिछाते हुए चल रही थी। इस दौरान हैरत अंगेज करतब आकर्षण का केन्द्र रहा। नगर कीर्तन का मठ मंदिर चौक में पूर्व सभापति राजेन्द्र शर्मा, दाऊ कृष्णकुमार गुप्ता, पार्षद कुलेश सोनी, पिन्टू यादव ने स्वागत कर गुरु का आशीर्वाद लिया। इसी प्रकार जगह-जगह नगर कीर्तन का स्वागत कर लोगो ने गुरु के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। नगर कीर्तन गोलबाजार, मठमंदिर चौक, कचहरी चौक, म्यूनिस्पल स्कूल, रत्नाबांधा चौक, घड़ी चौक होते हुए पुराना बस स्टैंड स्थित गुरुद्वारा में संपन्न हुई। इस अवसर पर गुरुद्वारा गुरुसिंघ सभा प्रधान जगजीवन सिंघ सिद्धू, सेकेट्री जसपाल सिंघ छाबड़ा, मंदीप सिंघ खनूजा, हरमिंदर छाबड़ा, देवेन््द्र सिंघ आजमानी, गुरुप्रीत सिंघ मान, मनदीप सिंघ खनुजा, अमरजीत सिंघ खालसा, अंगेजसिंघ गाले, मोहनपाल चोपड़ा, सविन्दर सिंघ, भूपेन्द्र सिंघ तलुजा, गुरुमुख सिंघ खनुजा, मलकीत सिंघ गिल, प्रिंससिंघ छाबड़ा, सतपाल सिंघ, जसपालसिंघ तलुजा, अवतार सिंघ गरेवाला, मनदीप सिंघ ढिल्लन, सतनाम सिंघ धनोवा, बलविंदर सिंघ बग्गा, संदीप सिंघ जसविंदर सिंघ बग्गा, सहित बड़ी संख्या समाज के अन्य लोग मौजूद थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!