Uncategorized

स्टॉक खत्म होने की डर से लोगो में गैस सिलेण्डर लेने की मची होड़

अपवाहो के चलते सिलेण्डर लेने मची हड़बड़ी, लोग कर रहे जरुरत से ज्यादा सिलेण्डर की रिफलिंग जिससे बिगडऩे लगी है और स्थिति

कमर्शियल सिलेण्डर की सप्लाई प्रभावित, फिलहाल घरेलु सिलेण्डरों की हो रही डिलीवरी

धमतरी। ईरान, इजराईल-अमेरिका युद्ध का असर गैस सिलेण्डर की सप्लाई पर नजर आ रहा है। हालांकि अब तक घरेलु गैस सिलेण्डर की सप्लाई बाधित नहीं हुई है। लेकिन लोगो में सप्लाई व स्टॉक खत्म होने की अपवाहो के चलते सिलेण्डर लेने हड़़बड़ी मच गई है जिससे स्थिति बिगडऩे लगी है।
बता दे कि सरकार द्वारा स्थिति को देखते हुए कमर्शियल सिलेण्डरों की सप्लाई के स्थान पर घरेलु सिलेण्डरो की सप्लाई को विशेष प्राथमिकता दी है। जिसके चलते कमर्शियल सिलेण्डरो की सप्लाई तो प्रभावित हुई है। लेकिन घरेलु सिलेण्डर फिलहाल उपभोक्ताओं को मिल रहा है। लेकिन लोगो में भविष्य में सिलेण्डर सप्लाई नहीं होने की अफवाह तेजी से फैल रही है। नतीजन लोगो में सिलेण्डर लेने की होड़ मची हुई है। हालांकि जहां पहले बुकिंग के 1-2 दिन के भीतर ही सिलेण्डर की डिलीवरी हो जाती थी वहां अब सप्ताह भर या उससे ज्यादा का भी समय लग रहा है। गैस कंपनियों के अधिकारियों के साथ ही सरकार द्वारा लगातार लोगो को आश्वसन दिया जा रहा है कि घरेलु गैस की सप्लाई प्रभावित नही होगी। लोग अफवाहो पर ध्यान न दे।
लोग करने लगे स्टॉक, इससे ज्यादा बिगड़ सकती है स्थिति
लोगो में चर्चा व अफवाह है कि यदि युद्ध लंबा चला तो निकट भविष्य में सिलेण्डर के साथ ही पेट्रोल डीजल की सप्लाई भी बाधित हो सकती है। ऐेसे में लोग गैस सिलेण्डर का स्टाक करने लगे है। लोग जरुरत से ज्यादा सभी सिलेण्डरों को भराकर रख रहे है। इससे एकाएक डिमांड बढ़ गई है। जिसके चलते स्थिति और बिगडऩे लगी है।
बुकिंग करते ही सिलेण्डर लेने पहुंच रहे एजेंसी में
लोगो में गैस सिलेण्डर की किल्लत की खबरे डर का माहौल बना रही है। ऐसे में जिन्हें तत्काल सिलेण्डर की आवश्यकता नहीं है वह भी सिलेण्डर की बुकिंग करा रहे है। बुकिंग के पश्चात अगले दिन ही गैस एजेंसी पहुंचकर सिलेण्डर की मांग करने लगे है। जिसके चलते एजेंसी में उपभोक्ताओं की भीड़ बढऩे लगी है।
25 दिन के पहले ही बुकिंग हेतु लोग कर रहे बार-बार प्रयास
कुछ उपभोक्ताओं द्वारा यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि कुछ कंपनी में अब आनलाईन होने वाले सिलेण्डर बुकिंग में भी कई प्रकार की समस्या आ रही है। कई बार बुकिंग के प्रयास के बाद ही बुकिंग हो पा रही है। इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि पहले कभी भी सिलेण्डर की बुकिंग हो पा रही थी लेकिन अब डिलीवरी के 25 दिन बाद ही अगली बुकिंग हो रही है। और लोग समय से पहले ही बुकिंग हेतु बार-बार प्रयास कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!