Uncategorized

आदर्श स्कूल के 1998 बैच के विद्यार्थियों ने मदर्स डे पर गुरू जनों का सम्मान कर प्रस्तुत किया उदाहरण

स्कूल के दिनों की याद ताजा कर तत्कालीन छात्र -छात्रांए हुए भावुक, जीवन के अनेक क्षेत्रों में बनाए हे विशिष्ट पहचान

धमतरी- आदर्श शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित आदर्श स्कूल में अध्ययनरत सन 1998 बैच के पूर्व छात्र-छात्राओं ने पुराने दिनों की यादों को एक बार फिर जीवंत कर दिया। यह विद्यालय शिक्षा की अलख जगाने और विद्यार्थियों को संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखता था। इसी विद्यालय से निकले अनेक छात्र-छात्राएं आज समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और कार्यकुशलता का लोहा मनवा रहे हैं तथा सार्वजनिक जीवन में उत्कृष्ट पहचान स्थापित कर चुके हैं।विद्यालय भले ही आज बंद हो चुका हो, लेकिन यहां से प्राप्त शिक्षा, संस्कार और गुरुजनों का स्नेह आज भी सभी के जीवन में अमिट रूप से जुड़ा हुआ है। इसी भावना को साकार करते हुए सभी पूर्व छात्र-छात्राएं एकजुट होकर अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए दस मई, रविवार को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर पुरानी तस्वीरों के साथ ही शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मान किया।माता-पिता के बाद गुरु की महत्वपूर्ण भूमिका को स्मरण करते हुए सभी ने अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं का वंदन, पूजन एवं सम्मान किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों के प्रति आदर, श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त की। अपने विद्यार्थियों से इस प्रकार का सम्मान पाकर गुरुजन भी भावुक हो उठे।गुरुजनों ने कहा कि ऐसे छात्र-छात्राओं के कारण ही गुरु-शिष्य परंपरा की पवित्रता आज भी बनी हुई है। यही भारतीय शिक्षा पद्धति की सबसे बड़ी विशेषता है, जो पूरे विश्व में भारत को एक अलग पहचान प्रदान करती है।
उक्त आस्था एवं श्रद्धा के कार्यक्रम में गुरुजनों में जगदीश सोनी, संध्या मिश्रा,फिरोजा मैडम,वसीमा अली मैडम, पुष्पा जाधव,श्रीमती अलका शर्मा, साधना केसरवानी, ममता गुप्ता,शारदा गुप्ता, राजेश तिवारी,स्वर्णि मैडम,हेमंत उर्फ बाबू सर, अर्चना तिवारी,सरोज रट्टाटे, अनिल केसरवानी शामिल होकर अपने पुराने छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए भावुक हो गए।वहीं उसे समय के तत्कालीन छात्र-छात्राओं ने गोपाल कटारिया,तौशिफ अली,वैभव पवार, पीयूष रायपुरा, उत्तम साहू, हेमंत साहू,अभिमन तिवारी, विकास वाल्मीकि,अमित डोडवानी, राकेश रूपवानी,समीर पाण्डेय,कमल दीवान,संदीप बुरड़,बंटी राज वाधवानी, मुकेश दीवान,बंटी मोटवानी, भावेश हरबधिया, स्मृति शुक्ला, तस्लीम मुसानी,पूजा केशवानी,श्वेता गंभीर,प्रीयंका चोपड़ा,स्वाति सिन्हा,नूतन सिन्हा,मौसिना विरानी,नीलम नागवानी,सोनिका लालवानी,नीलम बुधवानी, स्नेहा लालवानी, सहित अन्यो ने उपस्थिति प्रदान करते हुए अपने गुरुजनों को मदर्स डे पर आस्था और श्रद्धा प्रकट करते हुए इस दिवस को स्मरणीय बना दिया। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन वेदप्रकाश साहू द्वारा किया गया तथा सभी का आभार प्रदर्शन गोपाल कटारिया द्वारा व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!