Uncategorized

महाशिवरात्रि पर विधायक ओंकार साहू ने पूजा अर्चना कर की क्षेत्र की समृद्धि की कामना

नगर पंचायत आमदी के मानसगाण एवं भंडारा कार्यक्रम में हुए शामिल

धमतरी विधायक ओंकार साहू नें महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्रीय दौरा कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत आमदी के मानसगाण एवं भंडारा कार्यक्रम में शामिल हुए तत्पश्चात ग्राम पोटियाडीह के अमलेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव कि पूजा अर्चना कर क्षेत्र के समृद्धि के लिए कामना किये. उन्होंने कहा महाशिवरात्रि पर क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है. तमाम भक्तजन आराध्य भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना में जुटे रहे .विधायक ओंकार साहू नें कहा महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की शादी हुई थी. महाशिवरात्रि हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. भगवान शिव की कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए महाशिवरात्रि को बहुत खास माना गया है, और इस दिन भक्तजन भगवान भोलेनाथ को चंदन का तिलक लगाकर, बेलपत्र, भांग, धतूरा, कमल गट्टे, फल, मिष्ठान, मीठा पान, इत्र आदि चढ़ाते हैं और जगह जगह भंडारा कार्यक्रम का आयोजन करते हैं. मौके पर पूर्व विधायक श्री मति रंजना साहू , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत माला , परसमणि साहू , फूलसिंग साहू , ज्ञानिक साहू , हेमाणु पाड़े , मनराखन साहू , अंकुर पुरी गोस्वामी, विक्रम साहू, प्रकाश साहू, गौतम साहू, राजीव गिरी गोस्वामी, तेजप्रताप साहू, भेवन साहू, ओंकार ध्रुव, उमेश साहू साथ में बड़ी संख्या में मातृ शक्ति व ग्रामीणजन उपस्थित रहें |

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!