विप्र विद्वत परिषद् के बालेन्द्र पांडेय अध्यक्ष, राजा उपाध्यक्ष, सचिव महेन्द्र, संरक्षक बने महेश शास्त्री

धमतरी। विप्र विद्वत परिषद् की बैठक में परिषद् के समस्त सदस्यों के एकमत विचार से सर्वसम्मति के साथ नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस अवसर पर विप्र विद्वत परिषद् के अध्यक्ष के रूप में बालेंद्र पाण्डेय, उपाध्यक्ष राजा तिवारी, कोषाध्यक्ष खेमराज तिवारी, सचिव महेंद्र तिवारी तथा मीडिया प्रभारी के रूप में पुन: राजकुमार तिवारी का चयन किया गया। साथ ही महेश शास्त्री तिवारी को परिषद् का संरक्षक एवं मार्गदर्शक बनाया गया। इस अवसर पर विप्र विद्वत परिषद् के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बालेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि परिषद् के सभी सदस्यों ने जिस विश्वास और सर्वसम्मति से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए वे सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि परिषद् का मुख्य उद्देश्य ब्राह्मण समाज की एकता, संस्कारों और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाना है। बालेन्द्र पाण्डेय ने सभी समाजजनों से परिषद् के कार्यों में सहयोग और सहभागिता की अपील भी की वहीं सर्व ब्राह्मण समाज ने कहा कि परिषद सम्पूर्ण समाज का एक महत्वपूर्ण व अभिन्न अंग है सनातन धर्म में मनुष्य के जन्म से लेकर मृत्यु तक सभी कार्यक्रम में कर्मकांडी पंडित की आवश्कता होती हैं जिसे परिषद बखूबी निभा रहा है। पुन: गठन पर महिला मंच जिलाध्यक्ष बरखा शर्मा, हेमलता शर्मा, प्रभा मिश्रा, अर्चना पांडेय, सीमा चौबे, गौरी शर्मा, सुवासिनी शर्मा, आयुसी पांडेय, प्रीति द्विवेदी, नीलम शुक्ला, अंकिता मिश्रा, अनामिका शर्मा, सविता पांडेय, मेघा मिश्रा, कविता मिश्रा, लक्ष्मी शर्मा, प्रीति तिवारी, सरिता मिश्रा, डाली मिश्रा, प्रतीक्षा मिश्रा, उषा तिवारी, रानी पांडेय, ऋतु शर्मा युवा मंच के विक्रांत शर्मा, पीयूष पांडेय, युवराज शर्मा, महेन्द्र पंडित, जिलाध्यक्ष शुभांक मिश्रा, रितेश मिश्रा, सूरज शर्मा, आदर्श शर्मा, ऋतुराज शर्मा, अभिषेक शर्मा, समीर पांडेय, वीरेंद्र शर्मा, निशांत दीवान, राहुल मिश्रा ने बधाई दी।
