Uncategorized

सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा प्याऊ घर का शुभारंभ

धमतरी प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज की महिला मंच इकाई द्वारा जन सेवा की भावना से अंचल की आराध्य देवी माँ विन्ध्यवासिनी मंदिर के पास जय माँ विन्ध्यवासिनी जल सेवा प्याऊ घर का शुभारंभ जिला ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष राकेश दीवान एवं समाज के वरिष्ठ पंडित जनक प्रसाद शर्मा के कर कमलों से मंत्रोच्चार के साथ किया गया सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंच प्रमुख बरखा शर्मा ने बताया कि सहयोग सेवा और समर्पण के भाव से हमारा संगठन निरंतर रचनात्मक कार्यों में अपनी महती भूमिका निभा रहा हैं उन्हीं कार्यो को आगे बढ़ाते हुए भीषण गर्मी को देखते हुए आम नागरिकों व मंदिर में आने वाले हज़ारों दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए प्याऊ घर प्रारम्भ किया गया है शुभारंभ के दौरान पोहा प्रसादी का भी वितरण किया गया कार्यक्रम में महिला मंच की अर्चना पांडेय,सीमा चौबे, रत्नावली मिश्रा, हेमलता शर्मा, शुसिला शर्मा, प्रीति द्विवेदी, शहर अध्यक्ष अंकिता मिश्रा,सपना पांडेय, प्रतिमा पांडेय,लक्ष्मी शर्मा एवं समाज के दीप शर्मा, देवेन्द्र मिश्रा, डिगेश शर्मा, पीयूष पांडेय, नारायण दुबे, सुभाष शर्मा, निशांत शर्मा, ननकु महराज,आकाश शर्मा उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!