Uncategorized

पी एम श्री सेजेस बठेना में 28 फरवरी को मनाया जाएगा जिला स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

धमतरी – शहर में स्थित पी एम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय बठेना में जिला स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाएगा l प्रतियोगिता में जिले के शासकीय,अशासकीय,अनुदान प्राप्त पूर्व माध्यमिक,हाईस्कूल,हायर सेकेण्डरी में अध्ययनरत कक्षा 6वी से 8वी (जूनियर) एवं कक्षा 9वी से 12वी (सिनियर) विद्यार्थी भाग लेंगे।कार्यक्रम का आयोजन 28 फरवरी को समय सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगाI
इस कार्यक्रम में विज्ञान प्रश्नोत्तरी, पोस्टर मेकिंग या चित्रकारी, विडियो बनाना, विज्ञान किट बनाना , विज्ञान माडल प्रतियोगिता रमन प्रभाव, दैनिक जीवन में विज्ञान का महत्व तथा विज्ञान के क्षेत्र में शोध व नवाचार पर आधारित व्याख्यान आयोजित है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!