Uncategorized

धमतरी जिले समेत प्रदेश के जन आकांक्षाओं को अनदेखी कर रहा भाजपा सरकार का बजट सिर्फ है छलावा – ओंकार साहू

छत्तीसगढ़ विधानसभा में विष्णुदेव साय सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया गया। इस बजट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए धमतरी के कांग्रेस विधायक ओंकार साहू ने कहा कि यह बजट पूरी तरह जनविरोधी, दिशाहीन और खोखली घोषणाओं का पुलिंदा है।
विधायक ओंकार साहू ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ष बड़े-बड़े दावे और आंकड़ों की बाजीगरी करती है, लेकिन जमीन पर न युवाओं को रोजगार मिलता है, न किसानों को उनकी फसल का न्यायपूर्ण लाभ, न व्यापारियों को सुरक्षा और न ही आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य व शिक्षा की गारंटी।उन्होंने कहा युवाओं के लिए कोई रोजगार गारंटी नहीं लाखों पढ़े-लिखे बेरोजगार युवा दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन बजट में स्थायी सरकारी भर्ती, रोजगार सृजन या उद्योग विस्तार की स्पष्ट नीति नहीं है।किसानों की आय की गारंटी नहीं – खेती की लागत बढ़ती जा रही है,खाद-बीज-मशीनरी महंगी है, परंतु किसानों की आय दोगुनी करने का सिर्फ नारा है, ठोस व्यवस्था नहीं। शिक्षा व्यवस्था उपेक्षित – स्कूलों में शिक्षकों की कमी, भवनों की समस्या और उच्च शिक्षा में अवसरों की कमी के समाधान पर कोई ठोस घोषणा नहीं। व्यापार और उद्योग के लिए राहत नहीं – छोटे दुकानदार, लघु उद्योग और स्थानीय व्यापारियों के लिए कर राहत या विशेष पैकेज का अभाव है। स्वास्थ्य सेवाओं पर अस्पष्टता – ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में अस्पताल, डॉक्टर और दवाइयों की कमी है, लेकिन बजट में स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार की ठोस गारंटी नहीं दी गई।ओंकार साहू ने कहा कि यह बजट केवल कागज़ी वादों का दस्तावेज है। प्रदेश की जनता को जुड़े संकल्प नहीं, बल्कि रोजगार, आय, शिक्षा और स्वास्थ्य की गारंटी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि धमतरी सहित पूरे प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की घोषणाओं से अब संतुष्ट नहीं होने वाली है। जनता जवाब भी देगी और हिसाब भी लेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!