Uncategorized

जिला अधिवक्ता कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी का गठन, राकेश दीवान अध्यक्ष मनोनीत


धमतरी। धमतरी जिला अधिवक्ता कल्याण समिति की आमसभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात समिति का पुनर्गठन करते हुए नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। नवीन पदाधिकारियों में अध्यक्ष के रूप में राकेश दीवान, उपाध्यक्ष के रूप में यशवंत साहू, सचिव के रूप में सलीमुल्लाह अंसारी, सहसचिव के रूप में राकेश शर्मा तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए गेवेंद्र पटेल को मनोनीत किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी बैठक में कार्यकारिणी में 30 प्रतिशत महिला सदस्यों को भी प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाएगा। समिति के आजीवन सदस्य एवं संरक्षक सदस्य कार्यकारिणी के मानद सदस्य रहेंगे। इस अवसर पर सतीश बोरकर एवं खिलेंद्र साहू ने समिति की नई सदस्यता ग्रहण की। नव-निर्वाचित अध्यक्ष राकेश कुमार दीवान ने कहा कि अधिवक्ताओं के हित, एकता और कल्याण के लिए समिति निरंतर कार्य करेगी। बैठक में नीरजधर तिवारी, मोहित देवांगन, राकेश दीवान, यशवंत साहू, सलीम अंसारी, गेवेंद्र पटेल, राकेश शर्मा, दानिराम साहू, देव कुमार साहू, सतीश बोरकर, स्मरभूषण गुप्ता, ताल्लिनपुरी गोस्वामी, शंकर देवांगन, सत्यम सोनी, बसंत जैन सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!