Uncategorized

गणित के कठिन पर्चे से 8वीं के छात्रों को करनी पड़ी दिमागी कसरत


धमतरी। आठवी की परीक्षा सत्रह मार्च से शुरु हो गई है। यह परीक्षा केन्द्रीयकृत के तहत बोर्ड की तर्ज पर लिया जा रहा है। इसके तहत बच्चे परीक्षा अपने स्कूल में ही दे रहे है। लेकिन इसके उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दूसरे संकूलो में होगा। आठवी की परीक्षा सत्रह मार्च से शुरु हो गई है। पहले दिन परीक्षार्थियों ने गणित के पर्चे हल किये। परीक्षा देकर निकले मयंक कुमार, विशाल कुमार, टिकेश कुमार आदि छात्रों ने बताया कि गणित के पर्चे में अधिकांश सवाल कठिन पूछे गये थे। इसे हल करने उनके अलावा अन्य छात्रों को भी खूब दिमागी कसरत करनी पड़ी। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आठवीं की परीक्षा जिले के 370 एवं 108 अन्य स्कूलों में ली जा रही है। इसमें करीब 12 हजार 163 छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। परीक्षा केन्द्रों में नियमों का पालन गंभीरता से किया जा रहा है। बीस मार्च को हिन्दी के पर्चे हल करेंगें। यह परीक्षा छह अप्रैल तक चलेगी। जो कि सुबह नौ से दोपहर बारह बजे तक ली जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!