Uncategorized

पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने आदिवासी समाज ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन


धमतरी। आदिवासी समाज एवं ध्रुव गोंड समाज जिला इकाई के बैनर तले समाजजनों ने मोर्चा खोला। जिलाध्यक्ष जीवराखन मरई के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोग रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि आरोपियों पर गैर जमानती धाराओं, आम्र्स एक्ट तथा आदिवासी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पीडि़त परिवार को न्याय मिल सके और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगे। रैली के दौरान समाज के लोगों ने एकजुटता का परिचय देते हुए न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष जीवराखन मरई ने कहा कि शहर में घटित बासपारा के प्रिंस नेताम एवं जिला अस्पताल मे घटित दसमती नेताम आत्महत्या मामला दोनों ही प्रकरण बेहद गंभीर हैं। यदि समय रहते दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो समाज चुप नहीं बैठेगा। प्रशासन को तत्काल गैर जमानती धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए। प्रदर्शन में जयपाल ठाकुर, शिव नेताम, श्यामलाल नेताम, लाल चंद्रवंशी, कृष्णा नेताम, मनराखन मंडावी, लक्ष्मीनारायण ध्रुव, चमेली नेताम, नन्दा ध्रुव, अनिता ठाकुर, गीता नेताम, भूमिका कोर्राम, प्रेमलता नेताम, पुष्पेन्द्र नेताम, मूलचंद कोड़प्पा, पुष्पा ध्रुव, रामेश्वर मरकाम सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!