Uncategorized

साहू समाज एक विशाल, जागरुक एवं शिक्षित समाज हैं -लेख राम साहू

माता तेलीनसत्ती के प्रांगण में मनाई गई कर्मा जयंती

नरेंद्र साहू द्वारा साहू समाज कार्यालय के लिए प्रदान की गई 50 नग कुर्सी

धमतरी। तहसील साहू समाज धमतरी परिक्षेत्र साहू समाज एवं ग्रामीण साहू समाज तेलीनसत्ती के संयुक्त तत्वाधान में तेलीनसत्ती माता के प्रांगण में पाप मोचनी एकादशी के शुभ अवसर पर मां कर्मा जयंती मनायी गयी समाज के प्रमुखों द्वारा मां कर्मा की पूजा अर्चना आरती के बाद खिचड़ी का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया तत्पश्चात समाज प्रमुखों का स्वागत सम्मान किया गया। साहू समाज के मांग पर नरेंद्र साहू छत्तीसगढ़ वस्त्रालय द्वारा साहू समाज कार्यालय के लिए 50 नग कुर्सी प्रदान किया गया। लेखराम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग नई दिल्ली ने कहा कि साहू समाज एक विशाल, जागरुक एवं शिक्षित समाज हैं जिसके कारण संगठित भी है मैं सभी सामाजिक भाइयों से निवेदन करता हूं कि जिस तरह की एकता समाज में है वही एकता अपने परिवार में भी बनाए रखें ताकि परिवार संगठित एवं समृद्ध बना रहे। इस अवसर पर गणेशराम साहू अध्यक्ष साहू समाज धमतरी नरेंद्र साहू दयाराम साहू पूर्व महामंत्री साहू संघ संतराम साहू गोपाल साहू आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!