Uncategorized

निगम के कर्मचारियों का जल विभाग अध्यक्ष हाशमी ने किया सम्मान

धमतरी। शहर के लोगो को पानी के लिए परेशान न होना पड़े इसका ख्याल रखते हुए निगम जल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी कई बार जोखिम उठाकर भी कार्य करते है। इनके कारण ही शहर की जल व्यवस्था सुचारू बनी हुई है और लोगो को पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध हो रहा है। लगातार सेवा भाव से कार्य करने वालो को अब तक सम्मान नहीं मिला था, इसका ख्याल जल विभाग अध्यक्ष अवैश हाशमी ने रखते हुए जल विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान करने की परंपरा की शुरुआत की है। जल शुद्धिकरण संयंत्र में जल विभाग अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया गया .

उद्बोधन के पश्चात नगर निगम जल विभाग अध्यक्ष अवैश हाशमी एवं विभाग के सदस्य एवं पार्षद ममता शर्मा,पूर्णिमा रजक, नीलू पवार एवं पूर्व पार्षद हबीबुन्निसा जफ़र हाशमी और जल अधीक्षक प्रकृति जगताप के हाथों जल विभाग के इंजिनियर कामता प्रसाद नागेंद्र, लोमस देवांगन,सहायक लिपिक मंगलू निर्मलकर एवं मोटर पंप निकालने का कार्य पुनारद,भृत्य सोमनाथ रजक,पंप चालक भागवत साहू,रोहित यादव,अनुज रसिया, सियाराम साहू वाटर फिल्टर प्लांट से तिमान यादव, प्रकाश साहू, रवि यादव, गोवर्धन कोरे, श्यामू यादव गोपीचंद ध्रुव, दिगेश्वर यादव,राम सिंह चौहान,पारस साहू, इलेक्ट्रीशियन रघुबीर ठाकुर,राजेंद्र निर्मलकर,शिव साहू,हेमंत सहारे, त्रिभुवन देवांगन,पाइपलाइन मैकेनिक प्रहलाद मांडवी, पुणे, अरद साहू,तेजू यादव, केमिस्ट स्वाद गुल खान, सुपरवाइजर संकेत गुप्ता आदि कर्मचारीयों को उत्कृष्ट कार्य करने पर मोमेटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!