रोटरी क्लब धमतरी की अनूठी पहल, समाज सेवा की नई मिसाल: प्रतिभाओं को मंच, हुनर को पहचान और सपनों को नई उड़ान,1 अक्टूबर को सजेगा सुरताल 2.0 का भव्य फिनाले

धमतरी। समाज सेवा केवल लोगों की सेवा करना ही नहीं है, बल्कि छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचानना, उन्हें मंच प्रदान करना, समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना भी समाज सेवा का एक महत्वपूर्ण रूप है।
इसी उद्देश्य के साथ रोटरी क्लब धमतरी द्वारा सुरताल 2.0 – सोलो सिंगिंग एंड सोलो डांसिंग का आयोजन किया जा रहा है.भव्य फिनाले 1 अक्टूबर 2026 को शाम 4 बजे विमल टॉकीज, धमतरी में आयोजित किया जाएगा।
ऑडिशन के बाद चयनित प्रतिभागी अब फिनाले में अपनी गायन एवं नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
सोलो डांस के फाइनलिस्ट मनवीर कौर, आयुषी वर्मा, अक्षिता सिंघल, खुशबू पटेल, आरोही केशवानी, मिष्टी सोनकर, आंचल जैन, ओजस्वी फिल्टन, तनिषा अग्रवाल, भाव्या तिवारी, उदित जोशी, देशमुख यादव, विशाल सोनी, काव्या केशवानी, रिशिता लखोटिया, कोमल अग्रवाल, सोनू सिंघल, प्रिंस हेक्टिक, वर्षा खंडेलवाल, रश्मि केशवानी, ज्योति शांडिल्य एवं पिंकी सिंह।
सिंगिंग के फाइनलिस्ट
मनराज सिंह डेंगर, पार्थ साहू, अनुषिया शिवा, दर्शिल नाहर, युक्ति चोपड़ा, अनाया खंडेलवाल, यशस्वी गुप्ता, पार्थ चतुर्वेदी, मीनाक्षी शिंदे, तनु वाल्मीकि, धनेद्या कुमार, अद्विता गोस्वामी, चंचल साहू, विवेक कुमार, मोनी, मनीष वर्मा, कन्हैया कुमार, वासुदेव, सागर, नंदू शर्मा, कुलदीप सिंह राजपूत, राजेश पंजवानी एवं विकास देवांगन है.
रोटरी क्लब धमतरी का उद्देश्य प्रतिभाओं को पहचान देना, उनका उत्साहवर्धन करना और उनके हुनर को बड़े मंच तक पहुंचाना है। क्लब का मानना है कि प्रतिभाओं को अवसर देना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए मंच उपलब्ध कराना भी समाज सेवा का एक सशक्त माध्यम है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रोग्राम डायरेक्टर रोटेरियन पल्लवी जायसवाल रोटेरियन पिंकी खंडेलवाल, रोटेरियन रितु लूनावत, रोटेरियन दीपेश मेहता, रोटेरियन बीजल मेहता एवं रोटेरियन सलिल श्रीवास्तव, रोटेरियन जतिन लोहाना, रोटेरियन सचिन खंडेलवाल, रोटेरियन अमित जायसवाल, रोटेरियन सलिल अग्रवाल, रोटेरियन नंदन दोशी, रोटेरियन आशीष गोयल, रोटेरियन मनीष मित्तल, रोटेरियन अजय गोयल, रोटेरियन पायल गोयल, सहित रोटरी क्लब धमतरी के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
रोटरी क्लब धमतरी की यह पहल शहर एवं जिले की प्रतिभाओं को अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान कर रही है। क्लब का संदेश स्पष्ट है कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, जरूरत सिर्फ उसे सही मंच देने की होती है।