Uncategorized

आमदी में गणेश विसर्जन झांकी में शामिल हुए विधायक ओंकार साहू

धमतरी। गृहग्राम आमदी में आयोजित गणेश विसर्जन झांकी कार्यक्रम में धमतरी विधायक ओंकार साहू शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
गणेश विसर्जन के अवसर पर आमदी में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिला। विधायक ओंकार साहू ने श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों के साथ भक्तिमय वातावरण में गणपति बप्पा को भावपूर्ण विदाई दी। झांकी के दौरान ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की गूंज से पूरा नगर गणेशमय नजर आया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्री गणेश की झांकी के साथ विसर्जन यात्रा में शामिल हुए।
विधायक ओंकार साहू ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। गणेश उत्सव आपसी भाईचारे, श्रद्धा और सामाजिक एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि सभी के जीवन से विघ्न-बाधाएं दूर हों और प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे, यही भगवान श्री गणेश जी से उनकी प्रार्थना है।
उन्होंने गणेश उत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति, श्रद्धालुओं एवं आमदीवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान धमतरी विधायक ओंकार साहू , नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति साहू , सुनीता साहू जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष , मनोज साहू पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष , हेमंत माला पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष , ऋषभ ठाकुर , रामचंद्र देवांगन , चितेन्द साहू, पारसमणी साहू , खोजू साहू, युवराज देवांगन , बड़ी संख्या में नगरवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!