Uncategorized

त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के तहत हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन, कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को जीताने की गई अपील

त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन ग्राम अवरी में आयोजित हुआ.जिसमे शरद लोहाना अध्यक्ष जिला कांग्रेस, लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद,विपिन साहू प्रभारी जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2, श्रीमती शारदा साहू प्रभारी जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2,तारिणी चंद्राकर भारत नाहर आशीष शर्मा होमेन्द्र साहू एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता सम्मिलित हुए. विपिन साहू अपने उद्बोधन में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 के कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार श्रीमती अनुसूईया जितेंद्र रात्रे, जामगांव जनपद के प्रत्याशी संगीता संतराम, पुरोहित,वीरेंद्र सोनवानी,राजू साहू,त्रिवेणी चेलक एवं सरपंच और वार्ड पंच प्रत्याशियों को वोट देकर विजयी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं एवं जनता से अपील किया.शरद लोहाना अपने उद्बोधन में सभी कार्यकर्ता को एकजुट होकर कार्य कर सभी प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए कार्य करने को कहा.लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद सभी प्रत्याशियों को पूरी मेहनत के साथ सभी की सहयोग करते हुए कार्य करने के लिए प्रेरित किया जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 और जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 की प्रत्याशी परमेश्वरी महेंद्र साहू को जीत दिलाने की अपील की है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!