Uncategorized

आराध्य गरबा 2026: पहले दिन से बालीवुड सितारों की चमक, भक्ति की दमक से चकाचौंध हुआ धमतरी

पंडित राजेश शर्मा का जन्म समाज को समर्पित होने के लिए हुआ है -धरम लाल कौशिक

अपनी यात्रा में पंडित राजेश जैसा व्यक्ति नहीं देखी -अवनीत कौर

ईश्वर ने मुझे समाज के लिये, समाज के जरिये जो दिया वो समाज को लौटा रहा हू, यही धर्म यही प्रभू सेवा- पं राजेश शर्मा

आराध्य गरबा 2026 वर्जन ने धमतरी और पूरे भारत के गरबा इतिहास में अलग स्थान बना लिया, क्योंकि पहली बार किसी गरबा में कोई बालीवुड स्टार् संग धमतरी पहुंची .फेमस फिल्म एक्ट्रेस अवनीत कौर जैसे सितारे की चमक औ्रर भक्ति की दमक का ऐसा मेल हुआ कि पूरा धमतरी चकाचौंध हो गया। बालीवुड स्टार के लिये मास अट्रेक्शन और मास क्रेज किस हद तक हो सकता है ये पहली बार धमतरी में जन सैलाब के रूप में नजर आया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवा ध्वजारोहण से हुआ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने पहले माँ बिलाई माता की पूजा की फिर ध्वजा रोहण किया.ध्वजारोहण में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस जिला महामंत्री महेंद्र पंडित और राकेश साहू पूर्व अध्यक्ष प्रकाश शर्मा खूबलाल ध्रुव कमल डागा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शुभांक मिश्रा लोकेश डागा विकास शर्मा सहित आराध्य गरबा आयोजन के सभी सदस्य उपस्थित रहे. अवनीत को करीब से देखने लोगो की भीड़ उमड़ गई.रत्नाबांधा चौक पहंचते तक तो जन समूह जन सैलाब में बदल गया कोई इस सितारे से हाथ मिलाना चाह रहा था तो कोई सेल्फी लेना चाह रहा था.औ्रर बहुत से युवा तो मोबाईल फोन पर इस ऐतिहासिक पल को विडियो फोटो में कैद करते रहे.एक वक्त तो ऐसा लगा रत्नाबांधा चौक से कालेज मोड़ तक पैर रखने की भी जगह कम पड़ रही थी.

मेगा इवेंट ने किया सोशल मीडिया पर ट्रेंड

युवाओ ने इस इवेंट जो विडियो बनाए सेलफियां ली, रील्स बनाए वो सब अपने इंस्टाग्राम, फेसबुक जैसे अकाउंट पर अपलोड करते रहे.स्टेटस लगाते रहे लाईक और शेयर भी करते रहे.. देखते देखते धमतरी के तमाम सोशल मीडिया ग्रुप्स में धमतरी का ये इवेंट वायरल हो गया.तो जमीन पर तो ये आराध्य गरबा का इवेंट हिट रहा सोशल मीडिया पर ये मेगा इंवेंट में बदल गया, औ्रर लगातार ट्रेंड करता रहा, ऐसे में जो लोग किसी कारण से खुद देखने नही आ सके उन्होने इस विशाल आयोजन को अपने मोबाईल स्क्रीन पर देखा।

स्टार गरबा में फ्री एंट्री- ऐसा पहली बार

आराध्य गरबा की सबसे खास बात ये है कि इसबार बालीवुड स्टार तो है लेकिन एंट्री फीस नही ली जा रही है, किसी गरबा में बड़े फिल्मी सितारे हों और वो निश्शुल्क भी हो ऐसा भारत में गरबा इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ, लेकिन आराध्य गरबा ने निशुल्क स्टार गरबा करवा कर धमतरी में इतिहास तो बनाया ही, धमतरी वासीयो को नवरात्री का शानदार यादगार तोहफा भी दिया है। हालाकि व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिये रजिसिस्ट्रेशन करवाया गया और इसी के आधार पर फ्री पास जारी किया गया था। वैसे बालीवुड स्टार के साथ जहां भी गरबा करवाया जाता है वहां लोगो से एंट्री के लिये फीस भी रखी जाती है जिसे बहुत से लोग अफोर्ड नहीं कर पाते, लेकिन पं राजेश शर्मा का विजन रहा है कि भक्ति उत्सव और संस्कृति के लिये रूपयो में फीस नहं होनी चाहिये, सिर्फ भक्ति का भाव ही उत्सव में शामिल होने के लिये काफी है और इसी सोच के साथ इस स्टार गरबा को निशुल्क रखा गया।

आराध्य गरबा में स्टार एंट्री से गरबा परंपरा की नये युग में एंट्री

धमतरी धर्म आस्था औ्रर संस्कृतियो को सहेजने और आगे बढ़ाने में कभी पीछे नहीं रहा है, सनातन के हर एक पर्व और उत्सव को जी भर के जीने का जज्बा धमतरी के डीएनए में रहा है, गरबा को भी धमतरी ने काफी पहले अपने धार्मिक कैलेंडर में स्थान दे दिया था, और बरसो तक ये स्थानीय स्तर पर फलता फूलता रहा, लेकिन 2026 में धमतरी में गरबा ने नए युग में एंट्री कर ली है.. आराध्य गरबा में बालीवुड स्टार की एंट्री से गरबा में स्टार ईरा की शुरूआत हो गई हैा एक नया ट्रेंड सेट हो गया है, भविष्य में यहीं ट्रेंड धमतरी के तमाम गरबा में दिखाई देगा, क्योंकि यूथ हमेंशा अपडेटेड वर्जन को एक्सेप्ट औ्रर प्रमोट करता है।

मेरा धन,मेरा सामर्थ्य भले खत्म हो जाए लेकिन लोगो की स्नेह पूंजी सदा के लिये मेरी हो गई, मेरे बाद भी ये मेरे साथ होगी- पं राजेश

आराध्य गरबा के संरक्षक, धर्म प्रेमी और भाजपा प्रदेश कार्य समित सदस्य पं राजेश शर्मा ने धमतरी वासियो को शरद नवरात्री की बधाई दी, भारी संख्या में पहुंची भक्तो की भीड़ का आभार जताया और कहा कि, इस जीव जगत में ईश्वर की मर्जी से सब हो रहा है.धमतरी में अगर गरबा में पहली बार कोई फिल्मी सितारा आया तो ये भी प्रभू की इच्छा थी मैं इसे निशुल्क रख सक इसका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष माध्यम बना निमित्त बना तो ये भी उसी सर्वशक्तिमान की दी हुई. क्षमता औ्रर सामर्थ्य से संभव हुआ पं राजेश ने कहा कि भगवान जो देता है वो समाज के माध्यम से इंसान को मिलता है उसे किसी भी उपहार के स्वरूप में समाज को वापस लौटाना ही धर्म है यही मेरा धर्म प्रेम है और मै उसी धर्म का पालन कर रहा हू. मेरा धन मेरा सामर्थ्य भले कम हो जाए भले खत्म हो जाए लेकिन लोगो से जो स्नेह मिल रहा है ये स्नेह की पूंजी सदा सदा के लिये मेरी हो गई है, मेरे बाद भी ये मेरे साथ ही रहेगी।

कई बड़े टेक्नोक्रेट, ब्यूरोक्रेट बिजनेस टाईकून्स औ्रर पालीटिशियन देखे लेकिन पं राजेश का औरा किसी और लेवल का है- अवनीत कौर

धमतरी में लोगो का उत्साह शानदार स्वागत और लोगो का प्यार देख कर बालीवुड स्टार अवनीत कौर गदगद हो गई वो लगातार कभी हाथ जोड़ कर कभी हाथ हिला कर लोगो का अभिवादन करती रही अवनीत कौर ने कहा कि वो फिल्मो में काम करती है.. लोग उन्हे स्टार मानते है फिल्मी प्रोफेशन दुनिया भर में बड़े बड़े लोगो से मिलना होता है बड़े बड़े बजनेस मेन, मीडिया टाईकून्स, ग्रेट आर्टिस्ट, और पावरफुल पालीटिकल पर्सनालिटीज हमारे कांटेक्ट लिस्ट से लेकर सोशल कांटेक्ट लिस्ट में होते है, जिनका सोसाईटी से लेकर ब्यूरोक्रेसी और गवर्नमेंट तक एन्फ्लूएंस होता है वो भी बेहद शानदार लोग होते है, जिनसे मिल कर पावर को देखा और महसूस किया जा सकता है। लेकिन पं राजेश की बात ही अलग उनका औरा किसी औ्रर तेवल का है।अवनीत ने कहा कि उन्होने पं राजेश शर्मा जैसा आदमी उन्होने पहले कभी नही देखा न ऐसी शानदार शख्सीयत से पहले कभी मिली।उन्होने कहा कि धमतरी में पं राजेश जैसी शख्सियत से मिलेंगी ऐसी कल्पना नहीं की थी, अवनीत बोली कि पं राजेश ने छत्तीसगढ़ में इंजिनियरिंग की पढाई की, मुंबई से शेयर मार्केट वाला केरियर शुरू किया, और आज अपने टेलेंट, ब्रेन, डेडिकेशन एफर्ट से बिजनेस के साथ साथ समाज और पालीटिक्स में जो जगह बनाई है वो इंक्रेडिबल है, और जैसे वो ओपन हार्ट ओपन हेंड से समाज और धर्म का काम करने के लिये 24.7 रेडी रहते है ये अद्भुत है.आयोजन समिति के सदस्य प्रकाश शर्मा, योगेश रायचूरा, महेंद्र पंडित, विकास शर्मा, लोकेश डागा, शुभांक मिश्रा, सूरज शर्मा, तुषार सोनी, आदित्य पंसारी सुभाष चंद्राकर, अभिषेक शर्मा, निशांत सिन्हा, तनवीर सिन्हा, राजा शर्मा, जगत शर्मा निशु तिवारी, निशांत सिन्हा राखी रायचूरा, बरखा शर्मा, प्राची सोनी, विशाखा शर्मा, हर्षा माहेश्वरी, डॉ. अपूर्व पवार, शिष्या त्रिपाठी, सारिका रावत, कृतिका मुलवानी, श्वेता राठी, पिंकी सोनवानी एवं आशी दीवान।आदि उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!