Uncategorized

विधायक अजय चंद्राकर के प्रयासों से बीए, एलएलबी महाविद्यालय स्थापना हेतु मिली 4.66 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति


धमतरी। पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर के प्रयासों से बीए, एलएलबी महाविद्यालय की स्थापना हेतु 4.66 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो गई है। यह उपलब्धि कुरूद को उच्च शिक्षा के मानचित्र पर एक विशिष्ट स्थान दिलाएगी और सीधे तौर पर रोजग़ार के अवसर सृजित करेगी। कुरूद में पहले से ही अतिरिक्त सत्र जिला न्यायालय, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, द्वितीय श्रेणी के साथ सिविल और क्रिमिनल कोर्ट नियमित रूप से संचालित हैं। अब विधि के छात्र अपनी कक्षाओं के ठीक बगल में न्यायालय की वास्तविक कार्यवाही को देख और अनुभव कर सकेंगे। यह थ्योरी और प्रैक्टिस का ऐसा दुर्लभ संगम है, जो उन्हें न्यायिक सेवाओं, कॉर्पोरेट लॉ और निजी प्रैक्टिस के लिए तत्काल तैयार करेगा। नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानू चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरखचंद जैन, जनपद उपाध्यक्ष सतीश जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, महिला एवं बाल विकास सभापति बैंस, हरिशंकर सोनवानी, लोकेश साहू, कल्याण सिंह, कृष्णकांत, रवि सिन्हा ने भी इस पहल को क्षेत्र के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर बताया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!