Uncategorized

कुरूद नगर पालिका की प्रथम पीआईसी बैठक में विकास कार्यो के प्रस्तावो पर बनी सहमति

जीएसटी में कटौती पर अभिनंदन प्रस्ताव पास कर जताया गया प्रधानमंत्री के प्रति आभार


कुरुद। कुरूद नगर पालिका बनने के बाद आयोजित प्रथम पीआईसी बैठक और अध्यक्ष के कैबिनेट मेंबरों की तीसरी बैठक में नगर पालिका की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी दरों में कमी किए जाने पर अभिनंदन प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर आभार व्यक्त किया। नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से कई अहम और ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। बैठक में मौजूद सभी पार्षदों और प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि यह फैसले आने वाले वर्षों में कुरूद नगर को विकास, एकता और समृद्धि की नई ऊँचाइयों पर पहुंचाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आम जनता को राहत देते हुए जीएसटी दरों में की गई कमी को नगर पालिका ने सराहनीय और ऐतिहासिक कदम बताया। नगर की प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु और सक्षम बनाने हेतु कर्मचारियों का सेटअप और रिक्त पदों की स्वीकृति के लिए राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर करने के लिए वार्ड क्रमांक 15 में नाली निर्माण कार्य को मंजूरी दी गई। पत्रकारिता और संवाद के लिए सशक्त मंच उपलब्ध कराने हेतु 20 लाख रुपये की लागत से प्रेस क्लब भवन निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया। पेंशनर भवन सांस्कृतिक परिसर को सुरक्षित और आकर्षक बनाने के लिए बाउंड्रीवाल निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया। इस बैठक में विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, सभापति मिथलेश बैस, महेंद्र गायकवाड़, सितेश सिन्हा, राजकुमारी ध्रुव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी महेंद्र राज गुप्ता, इंजीनियर भोजराज सिन्हा सहित सभी कैबिनेट मेंबर और विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर नगर के समग्र विकास की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और यह संकल्प लिया कि सामूहिक प्रयासों से कुरूद नगर को प्रदेश में आदर्श नगर बनाया जाएगा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!