Uncategorized

शिक्षा क़े क्षेत्र मे कुरुद को मिली एक और सौगात :नर्सिंग कालेज निर्माण का विधायक अजय चंद्राकर ने किया भूमिपूजन

सीजी एमएससी छत्तीसगढ़ शासन के अध्यक्ष दीपक महस्के, नपा अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर सहित गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित

कुरूद नगर के लिए आज का दिन इतिहास में दर्ज हो गया, नर्सिंग स्टाप की नर्सरी अब कुरूद में तैयार होगी, स्वास्थ्य विभाग शासन द्वारा स्वीकृत शासकीय 2 एकड भूमि पर कुरूद कैनाल रोड वार्ड 9 मे शासकीय महाविद्यालय के सामने नर्सिंग कालेज का भूमिपूजन विधायक अजय चन्द्राकर के मुख्य आतिथ्य मे, सीजी एमएससी छत्तीसगढ़ शासन के अध्यक्ष दीपक महस्के के अध्यक्षता मे, विशिष्ट अतिथियों निरंजन सिन्हा , गौकरण साहू ज्योति चन्द्राकर गितेश्वरी साहू एवं मंचस्थ जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, विभागीय अधिकारियों के आतिथ्य में संपन्न हुआ.इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजय चन्द्राकर ने कहा कुरूद के पीढ़ियों के लिए इतिहास रचा जा रहा है, अध्यक्षता कर रहे दीपक महस्के ने कहा कुरूद में चहुंओर हर स्तर के कार्यों में विकास हो रहा है, आप सभी कुरूद वासियों को सक्षम नेतृत्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ, स्वागत भाषण स्वास्थ्य विभाग के जिला अधिकारी कौशिक जी ने समस्त अतिथियों का अभिनंदन किये, कार्यक्रम का आभार नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!