Uncategorized

क्षेत्र निरतंर तरक्की की ओर अग्रसर हो-नीलम चन्द्राकर

कुरुद मंडी अध्यक्ष के जन्मदिन पर दी रही बधाईयां

मूलचंद सिन्हा

कुरुद। कुरुद कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर के जन्म दिन पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है। इस मौके पर आज सुबह से उनके समर्थको व शुभचिंतको द्वारा उनसे भेंट कर व सोशल मीडिया के माध्यम से बधाईयां दे रहे है। इस मौके पर चर्चा के दौरान श्री चन्द्राकर ने कहा कि वे जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्रवासियों के उज्जवल भविष्य व सुख समृद्धि की कामना करते है।

लगातार क्षेत्र तरक्की की ओर अग्रसर हो, सभी सुखी व स्वस्थ्य रहे यही कामनाओं के साथ जन्म दिन मनाते है। आज दिन की शुरुआत बड़े बुजुर्गो के आशीर्वाद व भगवान के पूजा के साथ होती है। जन्म दिन पर नेताओं द्वारा उन्हें बधाईयां दी जा रही है। कार्यकर्ताओं ने उनसे रुबरु होकर उन्हें शुभकामनाएं व स्नेह आशीर्वाद प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!