Uncategorized

दुर्घटना जन्य स्थलो पर होंगे सुधार कार्य, यातायात को सुगम सुरक्षित बनाने कर रहे प्रयास -डीएसपी मोनिका

डीएसपी मोनिका मरावी ने पत्रकारों के साथ बैठक कर यातायात की बेहतरी हेतु लिए सुझाव

जनता से की अपील, यातायात नियमों का करे पालन

धमतरी। कल शाम डीएसपी मोनिका मरावी ने यातायात शाखा में पत्रकारों सेे बैठक कर यातायात की बेहतरी हेतु चर्चा कर उनसे सुझाव भी लिये।इस दौरान डीएसपी मरावी ने बताया कि वर्तमान में शहर में चुनावी माहौल है जिससे भीड़ की स्थिति बन रही है। ऐसे में यातायात को बेहतर बनाए रखने टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। साथ ही बाइक पेट्रोलिंग के माध्यम से भी यातायात को सुगम बनाया जा रहा है। दुर्घटना जन्य क्षेत्रो को चिन्हित कर दुर्घटनाओं में कमी लाने उक्त स्थानों पर और क्या प्रयास किये जा सकते है इस ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। और सुधार के प्रयास किये जा रहे है। ट्रैफिक बल ज्यादा लगाकर ट्रैफिक को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। यातायात विभाग का प्रयास है कि चालानी कार्रवाई ऐसे स्थान किया जाये जहां यातायात प्रभावित न हो। उनके द्वारा शहर में यातायात को सुगम बनाये रखने व दुर्घटनाओं में कमी लाने प्रयास किया जा रहा है। उक्त प्रयास में सभी का सहयोग जरुरी है।
डीएसपी मोनिका मरावी ने आगे कहा कि यातायात को बेहतर बनाने दुर्घटनाओं में कमी लाने सभी का सहयोग आवश्यक है। यदि सभी यातायात नियमों का पालन करे तो यातायात व्यवस्था सुगम सुरक्षित हो पायेगी। उन्होने व्यापारियों व आम जनता से अपील करते हुए कहा कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाये रखने पुलिस का सहयोग करें। व्यापारी अपना सामान सड़क तक न फैलाए, दुकान पहुंचने वाले ग्राहकों की वाहने सड़क पर खड़ी होने न दे। आमजनता भी निर्धारित पार्किंग पर ही वाहन खड़ी करे। नियमों का पालन करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!