Uncategorized

मकई चौक क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर व्यापारियों व राहगीरों को दी गई धूल, मिट्टी व कचरे से राहत


धमतरी । आमापारा में बरसाती पानी निकासी व जल भराव की समस्या से राहत दिलाने के साथ ही उक्त पानी को मकई तालाब पहुंचाकर तालाब को भरने की योजना के तहत आमापारा से मकई तालाब तक पाईप लाईन बिछाया जा रहा है जिसके तहत सड़क खुदाई व अन्य कार्यो से धूल व कीचड़ फैला रहता था अब जब पाईप लाईन बिछाने के बाद सड़़क का सीमेंन्ट्रीकरण किया गया। तब निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा घड़ी चौक के आसपास धूल आदि से राहत दिलाने सफाई अभियान चलाया गया।
ज्ञात हो कि लंबे समय से चौक एवं आसपास के मार्गों पर जमा धूल-मिट्टी और कचरे के कारण आम नागरिकों, व्यापारियों एवं राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए निगम प्रशासन ने अभियान चलाकर पूरे क्षेत्र की सघन सफाई कराई। अभियान के तहत सफाई कर्मचारियों ने सड़क किनारे जमी मिट्टी को हटाया, नालियों की सफाई की तथा पानी का छिड़काव कर उड़ती धूल को नियंत्रित किया। चौक क्षेत्र में मशीनों के माध्यम से झाड़ू लगाई गई और कचरे का तत्काल उठाव सुनिश्चित किया गया। इसके साथ ही दुकानों के सामने जमा मलबा और अव्यवस्थित सामग्री को भी व्यवस्थित कराया गया, ताकि यातायात बाधित न हो। सफाई कार्य के बाद क्षेत्र का वातावरण काफी स्वच्छ और व्यवस्थित नजर आया।
शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में स्वच्छता बनाए रखना निगम की है प्राथमिक जिम्मेदारी – नीलेश लुनिया

नगर निगम के स्वास्थ्य सभापति नीलेश लुनिया ने कहा कि शहर के प्रमुख चौक-चौराहों की स्वच्छता बनाए रखना निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। घड़ी चौक शहर का व्यस्ततम क्षेत्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। ऐसे में यहां नियमित सफाई और पानी का छिड़काव आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि निगम द्वारा आने वाले दिनों में भी विशेष अभियान चलाकर अन्य प्रमुख स्थलों की सफाई कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की कि वे सड़क पर कचरा न डालें, निर्माण सामग्री को व्यवस्थित रखें और स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग दें। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर को स्वच्छ, धूलमुक्त और व्यवस्थित बनाने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि आमजन को स्वच्छ वातावरण मिल सके और शहर की सुंदरता बनी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!